• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश का नाम लिये बिना बोले शिवपाल, अब अपने बूते लड़नी होगी लड़ाई

Writer D by Writer D
15/08/2022
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। प्रगतिशाील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये समर्थकों से कहा कि सभी जानते हैं कि किसकी वजह से हमें अपमानित होना पड़ रहा है, अब अपने बल पर लड़ाई लड़नी है ।

पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील यादव की अगुवाई मे निकाली गई 22 वीं शहीद यात्रा को संबोधित करते हुए शिवपाल ने सोमवार को कहा “ याद करो किसकी वजह से आज हम लोग पिट रहे है, अपमानित हो रहे है कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है। अब समय आ गया है कि हमें अपनी लड़ाई खुद के बूते लड़ने के लिये तैयार होना पड़ेगा। ”

अपने संबोधन में शिवपाल (Shivpal Yadav) महंगाई, बिजली और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आंदोलन छेडने की बात कही। उन्होने कहा कि क्षेत्र और देश की समस्याओं को दूर करने के लिए बदलाव जरूरी है। आज देश का किसान कर्ज में डूबता जा रहा है और आत्महत्या कर रहा है । गरीब और गरीब होता जा रहा है। अमीर और धनवान होता जा रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर अब आगामी चुनाव में बदलाव जरूरी है, जिसके लिए हम तैयार हैं ।

15 अगस्त पर दो ग्रेनेड हमले, पुलिसकर्मी समेत दो घायल

उन्होंने कहा “ युवाओं को आगे करके आंदोलन चलाएंगे अगर लाठी गोली खानी पड़ेगी तो वो भी खाएंगे । अब बिजली की मंहगाई सिर चढ़ कर बोल रही है । हिंदुस्तान में सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश में ही है वहीं बिजली के बिलों में बेईमानी आम बात है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है ।”

इससे पहले शिवपाल (Shivpal Yadav) ने जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय पर तिरंगा फहराया और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि इस तिरंगे झंडे का मान सम्मान कभी भी कम नहीं होने देंगे। अगर देश के मान सम्मान की बात आएगी तो हम सब एक हैं और देश के मान सम्मान को अभी भी गिरने नहीं देंगे ।

बिहार मे हुए बदलाव को लेकर उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश का विपक्ष बिहार की तरह से परिपक्व नही है इसलिए उत्तर प्रदेश मे विपक्ष की लडाई कमजोर नजर आ रही है।

Tags: Etawah newsshivpal yadav
Previous Post

15 अगस्त पर दो ग्रेनेड हमले, पुलिसकर्मी समेत दो घायल

Next Post

लोकतंत्र  की मजबूती के लिये हमेशा तैयार रहतें है समाजवादी: अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल से मिली छुट्टी, 26 दिन के अनशन के बाद लौटेंगे लद्दाख

27/07/2026
Gold-Silver
Business

सोना-चांदी की चमक हुई फीकी, जानिए आज के ताजा रेट

27/07/2026
CM Yogi
Main Slider

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री

27/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: केशव मौर्य

27/07/2026
Dharmendra Pradhan
Main Slider

संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, समर्थन में लगे नारे

27/07/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

लोकतंत्र  की मजबूती के लिये हमेशा तैयार रहतें है समाजवादी: अखिलेश

यह भी पढ़ें

Shivpal Yadav

शास्त्रों में कहीं भी 144 वर्ष बाद कुंभ का जिक्र नहीं…, शिवपाल ने सरकार पर बोला हमला

18/02/2025

12 सितंबर राशिफल: आज इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत

12/09/2021
चीन का समर्थन

अमेरिकी के प्रतिबंधों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के मामले में हांगकांग करेगा चीन का समर्थन

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version