• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अधिशासी अधिकारी को बंधक बनाकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की मारपीट, मचा हंगामा

Writer D by Writer D
19/11/2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश
0
Kalpana Bajpai

Kalpana Bajpai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। जिले के फतेहाबाद के नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी (ईओ) डॉ. कल्पना बाजपेई (Kalpana Bajpai) और नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक के बीच बिल भुगतान पर विवाद हो गया। अधिशासी अधिकारी का आरोप है कि कार्यालय में उनको बंधक बना लिया गया। मोबाइल छीनने की कोशिश की। फोन करने पर पहुंची पुलिस ने उनको छुड़वाया। मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष, उनके बेटे, भाई और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने आरोप निराधार बताए हैं।

ईओ कल्पना बाजपेई (EO Kalpana Bajpai) ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने कार्यालय में बैठी थीं। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक, भाई  मनीष और बेटे तरुण के साथ आईं। बिना काम पूरा हुए भुगतान का दबाव बनाने लगीं। मना करने पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मोबाइल छीनने की कोशिश की। उन्हें बंधक बना लिया। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी और तहसीलदार मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। अधिशासी अधिकारी को थाने ले आए। थाना फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि ईओ की तहरीर पर अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मोबाइल छीनने की कोशिश, सात सीएलए में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी तरुण और मनीष को गिरफ्तार कर लिया है।

काशी तमिल संगमम में भाग लेने आ रहे पीएम का सीएम योगी ने ऐसे किया अभिनंदन

नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक और अधिशासी अधिकारी कल्पना बाजपेई के बीच शुक्रवार दोपहर में हुए विवाद के बाद थाने में भी करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। शाम 5 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंच गए। कार्यकर्ता जुट गए। दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते रहे। रात आठ बजे जिलाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के जाने के बाद हंगामा शांत हुआ।

Tags: agra newsKalpana Bajpai
Previous Post

 साली का गला रेत कर की आत्महत्या

Next Post

विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
Murder

विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Kitchen

साधारण किचन को बनाएं स्टाइलिश, यहां से लें आइडियाज

13/07/2025
Scarf

स्कार्फ़ बन रहा फैशन, जानें इसे पहनने के नए तरीके

26/12/2024
Haryana civic polls

हरियाणा निकाय चुनाव: हुड्डा के गढ़ में बीजेपी की सेंध, सांपला में पार्टी को मिली जीत

13/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version