• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Twin Towers ढहाने के लिए अंतिम निरीक्षण

Writer D by Writer D
27/08/2022
in उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
Twin Towers

Twin Towers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। नोएडा में सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर (Twin Towers) को ढहाए जाने के लिए विस्फोटकों एवं संबंधित व्यवस्थाओं का शनिवार को अंतिम निरीक्षण किया गया। परियोजना के अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटक लगाने और उन्हें जोड़ने का सारा काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि केवल ट्विन टावरों (Twin Towers)  को आपस में जोड़ने और संरचनाओं से  एक्सप्लोडर  (विस्फोट करने वाले यंत्र) तक 100 मीटर लंबी केबल तार बिछाने का काम बचा है। उन्होंने बताया कि इन इमारतों को रविवार को गिराया जाएगा।

दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ऊंची 100 मीटर की इन इमारतों को गिराने के लिए 37,00 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा। उच्चतम न्यायालय ने एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी परिसर के बीच इस निर्माण को नियमों का उल्लंघन बताया था, जिसके बाद इन्हें ढहाने का काम किया जा रहा है। ट्विन टावर की दो सबसे नजदीकी सोसायटी-एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के 5,000 से अधिक निवासियों और उनके 150 से 200 पालतू जानवरों को रविवार सुबह सात बजे तक वहां से निकाल दिया जाएगा। दोनों परिसरों से लगभग तीन हजार वाहन भी हटा दिए जाएंगे।

एडफिस इंजीनियरिंग के परियोजना प्रबंधक मयूर मेहता ने कहा,   ऐसा होने के बाद और सभी दलों के इमारतों से नीचे आ जाने के बाद, दो इमारतों एपेक्स और सियान को आपस में जोड़ना होगा। इसके बाद टावर से विस्फोट करने वाले यंत्र तक 100 मीटर लंबी केबल तार बिछाई जाएगी, ताकि इमारतों को गिराया जा सके।

उन्होंने कहा,   लोगों के लिए वर्जित क्षेत्र के पूरी तरह खाली हो जाने की पुलिस विभाग से जानकारी मिलने के बाद रविवार को अपराह्न ढ़ाई बजे हम बटन दबाएंगे।   यह पूछे जाने पर कि वह इमारत को सुरक्षित तरीके से ढहाए जाने के काम को लेकर कितना आश्वस्त हैं, मेहता ने कहा,   शत प्रतिशत। मेरे पास इसके अलावा कोई शब्द नहीं है। हमें शत-प्रतिशत भरोसा है।

एडफिस इंजीनियरिंग को लगभग 100 मीटर ऊंचे ट्विन टावर (Twin Towers) को सुरक्षित रूप से ढहाने का जिम्मा सौंपा गया था। कंपनी ने इस जोखिम भरे काम के लिए दक्षिण अफ्रीका की जेट डिमॉलिशन्स से हाथ मिलाया है। उसे दोनों टावर को कुछ इस तरह से गिराना है कि महज नौ मीटर की दूरी पर स्थित आवासीय इमारतों को कोई नुकसान न पहुंचे। इस पूरी प्रक्रिया पर स्थानीय नोएडा प्राधिकरण नजर रखेगा।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-यातायात) गणेश साहा ने बताया कि नोएडा सेक्टर 93ए स्थित ट्विन टावर (Twin Towers) की ओर जाने वाले मार्ग को रविवार सुबह परिवर्तित किया जाएगा, जबकि इमारतों से बमुश्किल 200 मीटर की दूरी पर स्थित नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे अपराह्न दो बजे से अपराह्न तीन बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। साहा ने कहा कि मार्ग में परिवर्तन और यातायात की ताजा स्थिति की जानकारी गूगल मैप पर अद्यतन की जाती रहेगी।

डीसीपी (मध्य नोएडा) राजेश एस ने कहा कि सुचारू कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगभग 400 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा और पीएसी एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी भी हर प्रकार भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों और दवाओं से लैस छह एम्बुलेंस घटनास्थल पर तैनात करेगा। जिला अस्पताल और यथार्थ, फेलिक्स और जेपी जैसे निजी अस्पतालों में बिस्तर आरक्षित रखे गए हैं। नोएडा के ट्विन टावर को 15 सेकेंड से भी कम समय में ढहाने के लिए  इंप्लोजन तकनीक  का सहारा लिया जाएगा।

ट्विन टावर (Twin Towers)  के आसपास 500 मीटर के दायरे में एक  एक्सक्लुजन जोन  (वर्जित क्षेत्र) बनाया जाएगा, जिसमें ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया में शामिल भारतीय और विदेशी कर्मचारियों के अलावा किसी भी मनुष्य या पशु को आने की अनुमति नहीं होगी।

Tags: greater noidaNoida newstwin towerstwin towers demolishedup news
Previous Post

रामनगरी में दीपोत्सव होगा पहले से और भी भव्य, इतने लाख दीयों से जगमग होगी अयोध्या

Next Post

बाहुबली विजय मिश्रा पर कसा शिकंजा, 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्की का आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Lekhpal
उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

30/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

30/06/2026
Kamal Akhtar
उत्तर प्रदेश

रुचि वीरा विवाद के बीच सपा को बड़ा झटका, कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

30/06/2026
Next Post
Vijay Mishra

बाहुबली विजय मिश्रा पर कसा शिकंजा, 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्की का आदेश

यह भी पढ़ें

पाक को बड़ा झटका

सऊदी अरब ने पाक को दिया बड़ा झटका, तेल आपूर्ति और कर्ज दोनों देने से इंकार

12/08/2020
CM Bhajanlal Sharma

पशुपतिनाथ महादेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा

10/02/2025
Sharadiya Navratri

शारदीय नवरात्रि कब से शुरू, नोट करें कलश स्थापना की सामग्री लिस्ट

25/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version