• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थ्रेडिंग के बाद होती हैं जलन, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

Writer D by Writer D
09/02/2026
in फैशन/शैली
0
Threading

Threading

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए चहरे को आकर्षक लुक देना पसंद करती हैं और इसके लिए आईब्रो को शेप में बनवाती हैं। महिलाएं इसके लिए पार्लर जाना पसंद करती हैं और ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन अक्सर देखने को मिलता हैं कि थ्रेडिंग (Threading) के बाद कई बार दर्द और जलन, रैशेज की समस्या उठने लगती हैं। वहीँ जिन लोगों की त्वचा काफी संवेदनशील होती है उनमें दाने निकलने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से होने वाली इस जलन को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

आइस क्यूब

अगर आपके पास टोनर नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। उसकी जगह आप बर्फ के टुकड़े लें सकती हैं। बर्फ का टुकड़ा ना सिर्फ जलन बल्कि दर्द से भी राहत दिलाने का काम करेगा। इसके लिए एक कपड़े में आइस क्यूब ले और उसे अच्छी तरह लपेट लें। अब इससे आईब्रो के आसपास सिकाई करें। दिन में दो बार सिकाई करने के बाद आपको फर्क जल्दी नजर आने लगेगा।

कच्चा दूध

दूध में प्रोटीन होता है जो थ्रेडिंग (Threading) से होने वाली जलन, रेडनेस और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा भी कच्चा दूध त्वचा की जलन को कम करने में मदद करता है। इसे रूई में डुबाकर लगा सकते हैं। कच्चा दूध त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

एलोवेरा

एलोवेरा का उपयोग करने से त्वचा में ठंडाहट मिलती है। साथ ही यह त्वचा पर होने वाली जलन को भी तेजी से कम करता है। इसका उपयोग करने के लिए एलोवेरा की एक पत्ती को काट कर एक साफ कप में जेल निकाल लें, फिर इसे मैश करें और जिस जगह पर जलन या खुजली हो रही हो वहां पर लगाएं। त्वचा को राहत देने के लिए थ्रेडिंग के बाद ही एलोवेरा लगाएं

टी बैग

थ्रेडिंग (Threading) के दौरान होने वाली जलन और खुजली को दूर करने के लिए टी-बैग का उपयोग करना सबसे बेहतर उपचार है। इसका प्रयोग करने के लिए टी-बैग को कुछ समय के लिए रेफ्रिजरेटर में रखें। फिर इसका इस्तेमाल त्वचा पर लगाने के लिए करें। चाय में थियोब्रोमाइन और टैनिक एसिड की मात्रा पाई जाती है। जो दर्द से राहत देने और क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने में मदद करती है। त्वचा पर होने वाले दाग धब्बों को दूर करने के लिये भी इसका उपयोग किया जाता है।

गुलाब जल

गुलाब जल लगाने के फायदे तो आपने जरूर सुने होगे। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप थ्रेडिंग के बाद गुलाब जल लगाएंगी तो इससे आपके त्वचा का लालपन दूर हो जाएगा। यही नहीं गुलाब जल से दाने भी ठीक हो जाते हैं। थ्रेडिंग के तुरंत बाद ही आप गुलाब जल को अपनी त्वचा पर लगा लें। इससे आपकी त्वचा खिली-खिली रहेगी और थ्रेडिंग से होने वाला लालपन भी दूर हो जाएगा।

खीरा

त्वचा पर होने वाली जलन को दूर करने के लिए त्वचा पर इसका उपयोग करना बेहतर उपचार है। इसलिए थ्रेडिंग करवाने के बाद जलन वाली जगह पर खीरे का उपयोग जरूर करें। इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे जलन वाली जगह पर जल्द ही राहत मिलेगी। अगर थ्रेडिंग के बाद आपकी त्वचा पर जलन या दाने होने लगें तो आप इस स्थिति में खीरा लगा सकती हैं।

एप्पल साइडर सिरका

थ्रेडिंग के बाद कट और खुजली वाली त्वचा के उपचार के लिए एप्पल साइडर सिरका बेहतर उपचार है। इसमें अम्लीय और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा पर होने वाले दानें जलन को दूर करने में मदद करते हैं।

चंदन

चंदन भी त्वचा को कई फायदे पहुंचाता है। आप थ्रेडिंग के बाद चंदन का लेप लगा सकती हैं, इससे थ्रेडिंग से होने वाली जलन और दर्द कम हो जाता है। आप चंदन में पानी मिलाकर इसका लेप बना लें फिर इसे अपनी त्वचा पर लगा लें। करीब 15 मिनट तक चंदन के लेप को अपने चेहरे पर लगा कर रखें , फिर इसे साफ पानी से धो लें। मुंह धोने के बाद आपकी जलन और दर्द तो कम होगा ही होगी बल्कि आपकी त्वचा भी निखर जाएगी।

Tags: beauty careBeauty tipsSkin Care
Previous Post

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार और मजबूत

Next Post

छोटे बालों पर इन हाइलाइट्स से पाए ट्रेंडी और अट्रेक्टिव लुक

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
फैशन/शैली

मानसून में डैंड्रफ दूर करने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

18/07/2026
Fish
फैशन/शैली

बढ़ते वजन को कम कर देगा ये जादुई ऑयल

18/07/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
Desi Ghee
फैशन/शैली

इस घी के ये फायदे जानकर चौंक जायेंगे आप

18/07/2026
Next Post
Hair

छोटे बालों पर इन हाइलाइट्स से पाए ट्रेंडी और अट्रेक्टिव लुक

यह भी पढ़ें

Imarti Devi

इमरती देवी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, सीएम शिवराज की मंजूरी का इंतजार

25/11/2020
illegal liquor factory

अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

29/12/2021
Kanwariyas

6 दिन में 90 लाख कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल भरा

09/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version