• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: मुस्लिम पक्ष को लगा झटका, हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इंकार

Writer D by Writer D
01/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah

Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्म भूमि (Shri Krishna Janmabhoomi ) कटरा केशवदेव के नाम से दर्ज ईदगाह की जमीन विवाद को लेकर मथुरा में दाखिल सिविल वाद को तय करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अंतरिम आदेश एवं पुनरीक्षण आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका वापस करते हुए निस्तारित कर दी है। याचिका की पोषणीयता के मामले में कोर्ट ने कहा इस मामले में पहले ही फैसला आ चुका है। ऐसे में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है। यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड व अन्य की याचिका पर दिया है। कोर्ट ने याचिका में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है।

ये है मामला

मथुरा कोर्ट में श्रीकृष्ण (Shri Krishna Janmabhoomi ) विराजमान की तरफ से दाखिल वाद को खारिज करने की मांग को लेकर शाही ईदगाह पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। श्रीकृष्ण विराजमान के अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने बताया कि हाईकोर्ट शाही ईदगाह पक्ष द्वारा उनके मथुरा कोर्ट में दाखिल वाद को खारिज करने की मांग को लेकर याचिका पर फैसला सुनाया है। उन्होंने बताया कि केस की सुनवाई मथुरा जिला जज की अदालत में चल रही थी। मुस्लिम पक्ष के द्वारा जिला जज द्वारा केस की सुनवाई से संबंधित दिए गए निर्णय को होईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

अखिलेश को बड़ा झटका, छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव भाजपा में शामिल

बता दें भगवान श्रीकृष्ण विराजमान (Shri Krishna Janmabhoomi ) की तरफ से सिविल जज की अदालत में 20 जुलाई 1973 के फैसले को रद्द करने और 13.37 एकड़ कटरा केशव देव की जमीन को श्रीकृष्ण विराजमान के नाम घोषित किए जाने की मांग की गई थी। वादी की ओर से कहा गया था कि जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए समझौते के आधार पर 1973 में दिया गया निर्णय वादी पर लागू नहीं होगा, क्योंकि उसमें वह पक्षकार नहीं था।

2020 में हुआ था वाद खारिज

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की आपत्ति की सुनवाई करते हुए अदालत ने 30 सितंबर 2020 को सिविल वाद खारिज कर दिया था। जिसके खिलाफ भगवान श्रीकृष्ण विराजमान की तरफ से अपील दाखिल की गई। विपक्षी ने अपील की पोषणीयता पर आपत्ति की। जिला जज मथुरा की अदालत ने अर्जी मंजूर करते हुए अपील को पुनरीक्षण अर्जी में तब्दील कर दिया।

Tags: mathura newsShri Krishna Janmabhoomi
Previous Post

AR Rahman के लाइव कॉन्सर्ट को पुलिस ने करवाया बंद, सामने आई ये वजह

Next Post

मस्जिद से हुआ अनाउंसमेंट और पुलिस की गिरफ्त में आते-आते बची शाइस्ता, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post
Shaista Parveen

मस्जिद से हुआ अनाउंसमेंट और पुलिस की गिरफ्त में आते-आते बची शाइस्ता, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

JEECUP

JEE Main 2024 Session 2 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

28/03/2024
Spouse

रिश्ते को खत्म कर देती है आपकी कही गई ये बातें

11/04/2023
Keshav Maurya's son engagement

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के पुत्र की हुई सगाई, जल्द ही बंधेंगे सात फेरों के बंधन में

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version