• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फाइनल ईयर के छात्रों को ओएमआर शीट पर देगी होगी एमसीक्यू बेस्ड परीक्षा

Desk by Desk
23/07/2020
in राष्ट्रीय, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ| लखनऊ विश्वविद्यालय में अन्तिम वर्ष के छात्रों को ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्न प्रणाली पर आधारित परीक्षा देनी होगी। विवि प्रशासन की बुधवार को हुई विद्या परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। वहीं, अन्य सेमेस्टर के छात्रों के प्रमोशन का फार्मूला भी तैयार किया गया। प्रमोशन पाने वाले छात्रों को भविष्य में परीक्षा देकर अपने अंक सुधारने का भी मौका दिया जाएगा।

कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में बुधवार को ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एक विषय के सभी पेपर की परीक्षा एक ही दिन और एक ही पाली में कराने का फैसला लिया गया। सभी प्रश्नपत्रों में प्रश्नों की संख्या आधी कर दी गई है। जोकि विकल्प के रूप में मिलेगी। यानी अगर पहले पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाते थे तो इस बार पेपर में तो 100 प्रश्न होंगे। लेकिन छात्रों को सिर्फ 50 के उत्तर देने होंगे।

ठाणे महानगरपालिका में नर्स समेत 2995 पदों पर भर्तियां

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीती 16 मार्च को स्नातक अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू कर दी थीं। बीए और बीएससी का एक-एक पेपर हुआ था। उसके बाद लॉकडाउन के चलते परीक्षा नहीं कराई जा सकी। प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस पेपर को रद कर दिया गया है। इसलिए 16 मार्च को ही परीक्षा नए पैटर्न पर दोबारा कराई जाएगी।

यह है परीक्षा का पैटर्न

बी.कॉम अन्तिम वर्ष
  • एमसीक्यू प्रणाली पर परीक्षा होगी।
  • बी.कॉम में चार ग्रुप होते हैं। प्रत्येक ग्रुप में 2 प्रश्न पत्र होते हैं। प्रत्येक दिन एक ग्रुप के दोनों पेपर की परीक्षा होगी।
  • प्रत्येक प्रश्नपत्र ए और बी दोनों में 100-100 प्रश्न दिए जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा, परीक्षा के लिए 120 मिनट दिए जाएंगे।
  • बैक पेपर, एकजेम्टेड और इम्प्रूवमेंट की भी परीक्षा एमसीक्यू प्रणाली होगी।
बीकॉम ऑनर्स और पीजी फाइनल
  •  प्रत्येक प्रश्न पत्र में 70 प्रश्न दिए जाएंगे, 35 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
  • सभी प्रश्न दो-दो अंकों के होंगे और परीक्षा 60 मिनट की होगी।
  • आंतरिक परीक्षा के अंक विगत सेमेस्टरों के आंतरिक परीक्षा के अंकों का औसत निकालकर दिए जाएंगे।
कला संकाय वार्षिक परीक्षा
  • दो विषयों में तीन-तीन प्रश्न पत्र होते हैं। प्रत्येक दिन तीनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा एक ही पाली में होगी।
  • तीनों पेपर में 50-50 प्रश्न होंगे। 25 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा120 मिनट की होगी।
कला संकाय स्नातक व परास्नातक अन्तिम सेमेस्टर
  •  प्रत्येक प्रश्न पत्र में 70 प्रश्न होंगे, 35  के उत्तर देने होंगे। सभी प्रश्न दो अंकों के होंगे, परीक्षा 60 मिनट की होगी।
विज्ञान संकाय वार्षिक परीक्षा
  • दो विषयों में तीन-तीन पेपर और एक प्रयोगात्मक परीक्षा होती है।
  • प्रत्येक दिन एक विषय के तीनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा एक पाली में हो।
  • प्रत्येक पेपर में 50 प्रश्न होंगे। 25 प्रश्नों के उत्तर 120 मिनट में देने होंगे।
  • सभी प्रश्न तीन-तीन अंक के होंगे।
विज्ञान: पीजी अन्तिम सेमेस्टर
  • प्रत्येक पेपर में 70 प्रश्न दिए जाएंगे। 35 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा 60 मिनट की होगी।
विधि संकाय अंतिम सेमेस्टर
  • पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर में सात प्रश्न पत्र हैं। 6 प्रश्न पत्र 100-100 अंक के हैं। 7वां 50 अंक, 50 अंक की मौखिक परीक्षा है।
  • 100 अंक वाले पेपर में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। 7वां प्रश्न पत्र जिसमें अब 50 की जगह 25 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा 60 मिनट की होंगी।
  • तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर में100 में 50 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। परीक्षा 60 मिनट की होगी।
ललित कला संकाय
  • स्नातक फाइनल इयर में 100 में से  50 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा एक घंटे की होगी।
  • पीजी अन्तिम वर्ष में 70 के स्थान पर 35 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। बाकी 30 अंक छात्रों को इंटर्नल परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे। परीक्षा एक घंटे की होगी।

महाराष्ट्र में 9वीं और 11वीं क्लास के फेल स्टूडेंट्स का लिया जाएगा ओरल एग्जाम

प्रमोशन का फॉर्मूला

स्नातक प्रथम सेमेस्टर के अंक और एग्रिगेट मार्क्स के प्रतिशत को आधार अंक माना जाएगा। द्वितीय सेमेस्टर के समान प्रश्नपत्र में प्रथम सेमेस्टर के समान प्रश्न पत्र के अंकों को आधार अंक के साथ जोड़कर औसत निकालते हुए उस प्रश्नपत्र के अंकों को द्वितीय सेमेस्टर के प्रोजेक्टेड अंकपत्र के लिए निर्धारित किया जाए। आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रोयोगिक अंक के निर्धारण के लिए भी इसी फार्मूले को अपनाया जाएगा। इसी तरह, चतुर्थ सेमेस्टर वाले छात्रों के स्नातक प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर के अंकों को आधार बनाया जाएगा।  पीजी द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के तृतीय सेमेस्टर में प्रमोशन के लिए पहले सेमेस्टर के अंकों को आधार बनाया जाएगा।

Tags: final year examfinal year studentslu examlucknow universityMCQOMR sheetUniversity of Lucknowअन्तिम वर्ष परीक्षाएलयूओएमआर शीटफाइनल ईयर परीक्षालखनऊ विश्वविद्यालयलखनऊ विश्वविद्यालय परीक्षा. लखनऊ विश्वविद्यालय विरोध
Previous Post

महाराष्ट्र में 9वीं और 11वीं क्लास के फेल स्टूडेंट्स का लिया जाएगा ओरल एग्जाम

Next Post

मुरली मनोहर जोशी ने बाबरी विध्वंस में शामिल होने से किया इन्कार, पढ़ें पूरा बयान

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
Murali Manohar Joshi

मुरली मनोहर जोशी ने बाबरी विध्वंस में शामिल होने से किया इन्कार, पढ़ें पूरा बयान

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने किया 76.78 करोड़ रुपये की 06 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

28/10/2025
loot

बाइक सवार बदमाशों ने देशी शराब के सेल्समैन पर हमला कर डेढ़ लाख लूटे

22/12/2021
Arrested

15-15 हजार के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

05/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version