• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिग बॉस विनर एल्विश पर FIR, जहरीले सांपों की तस्करी समेत लगे हैं ये गंभीर आरोप

Writer D by Writer D
03/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा, मनोरंजन
0
Elvish Yadav

Elvish Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव ( Elvish Yadav) मुश्किलों में घिर गए हैं। नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला वन्यजीव संरक्षण से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एल्विश पर तस्करी से लेकर गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित कराने का आरोप है। इसके साथ ही वह तस्करी करने वाले लोगों से भी जुड़े थे। एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दी थी। जिसके आधार पर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है।

सेक्टर-49 में पुलिस की छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में रेड डालकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां से 5 कोबरा बरामद हुए हैं साथ ही सांप का जहर भी मिला है। जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें Big Boss विजेता एल्विश यादव का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने एल्विश ( Elvish Yadav) के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार, एल्विश यादव ( Elvish Yadav)पर नोएडा में रेव पार्टी कराने का आरोप है। आरोप है कि यूट्यूबर की पार्टी में प्रतिबंधित सांपों और विदेशी लड़कियों की पार्टी होती थी। एल्विश पर तस्करी से लेकर गैर कानूनी ढंग से रेव पार्टी आयोजित कराने के आरोप लगे हैं। साथ ही उनके तस्करी से जुड़े लोगों के साथ संबंध होने के भी आरोप हैं।

एल्विश यादव के साथ दिखीं शहनाज गिल, डेटिंग को लेकर उड़ने लगी अफवाह

इस मामले में नोएडा पुलिस के मुताबिक थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर एल्विश यादव सहित 6 व्यक्तियों के विरुद्ध नोएडा सेक्टर-51 स्थित बैक्वट हाल में पार्टी करने और सांपों का जहर उपलब्ध कराने के संबंध में मामला दर्ज कराया गया है। जिन पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है उनके नाम राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण, और रविनाथ बताया जा रहा है।

छापेमारी में कौन से सांप हुए बरामद

पुलिस की छापेमारी में स्नेक वेनम, पांच कोबरा, एक अजगर, दो दुमहा सांप, एक घोड़ा पछाड़ सांप बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव ( Elvish Yadav) समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एल्विश यादव की गिरोह से संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Tags: Elvish YadavEntertainment newsNoida newsrave party
Previous Post

पीडब्ल्यूडी मंत्री के 10 से अधिक ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

Next Post

JDU नेता का तांडव, पेट्रोल डालकर पुलिसकर्मियों को जिंदा….

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
JDU Leader Ovesh Karni

JDU नेता का तांडव, पेट्रोल डालकर पुलिसकर्मियों को जिंदा....

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

राम मंदिर-पीएम मोदी

पीएम मोदी रखेंगे राममंदिर की नींव का पहला पत्थर, संतों में खुशी

21/07/2020
Deepotsav

दीपोत्सव में झारखंड से दीप जलाने पहुंचेंगे 150 आदिवासी

14/10/2024
accident

लखनऊ: तेज रफ्तार कार-डंपर में भीषण टक्कर, कार सवार दो महिलाओं की मौत

15/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version