• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड मरीजों को लगा दिए 500 नकली रेमडेसिविर, हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ FIR

Writer D by Writer D
10/05/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
blackmarketing of Remdesivir

blackmarketing of Remdesivir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के मामले में पुलिस ने शहर के जाने-माने उद्योगपति और सिटी हॉस्पिटल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा के खिलाफ FIR दर्ज की है। मोखा पर आरोप है कि इसने 500 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन कोविड मरीजों को लगा दिए। इन मरीजों में से कई की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की टीमें सरबजीत की तलाश कर रही हैं।

गौरतलब है कि विगत दिनों गुजरात पुलिस ने नकली रेमडेसीवीर मामले में सपन जैन को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में सरबजीत सिंह मोखा का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने 48 घंटे के अंदर नकली इंजेक्शन की चैन का भंडाफोड़ कर दिया। जांच में सामने आया कि सरबजीत ने 500 नकली इंजेक्शन इंदौर से बुलवाए थे। इन इंजेक्शन को उसके अस्पताल में भर्ती मरीजों को लगवा दिया गया और उनकी जान से बड़ा खिलवाड़ किया गया।

हिंदुस्तान समाचार के पत्रकार पदुम नारायण की माता का निधन, CM योगी ने जताया शोक

देर रात जबलपुर की ओमती थाना पुलिस ने इस मामले में धारा 274, 275, 308, 420 समेत डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, सरबजीत सिंह मोखा ने सपन जैन के साथ मिलकर बड़ी संख्या में यह नकली इंजेक्शन मरीजों को दिए हैं। इस वजह से कई मरीजों को अपनी जान तक खोनी पड़ी है। पुलिस ने इस मामले में सिटी हॉस्पिटल में कार्यरत मैनेजर देवेश चैरसिया पर भी मामला दर्ज किया।

बता दें, गुजरात में नकली इंजेक्शन की फैक्ट्री पर पुलिस ने कुछ दिनों पहले रेड मारी थी। जांच में पता चला था कि करीब एक लाख फर्जी रेमडेसिविर इंजेक्शन देशभर के अलग-अलग राज्यों में बेचे गए हैं। इसी कड़ी में गुजरात पुलिस 7 मई को जबलपुर आई और आधारताल निवासी दवा व्यवसायी सपन जैन को गिरफ्तार कर ले गई।

सपा संसद आज़म खान को कोरोना का मॉडरेट इन्फेक्शन, मेडिकल बुलेटिन जारी

इसके बाद जबलपुर पुलिस भी हरकत में आई थी और लगातार दो दिनों से ताबड़तोड़ छापे मारे। सपन जैन की तीन दवा दुकानों को पहले ही सील कर दिया गया था, जबकि पूछताछ में दो बड़े अस्पतालों के नाम भी सामने आए थे। इसी जांच में सिटी अस्पताल के संचालक का नाम उजागर हो गया।

Tags: crime newsfake Remedesvirmp newsNational news
Previous Post

हिंदुस्तान समाचार के पत्रकार पदुम नारायण की माता का निधन, CM योगी ने जताया शोक

Next Post

60 लाख गरीब बुजुर्गों को योगी सरकार का तोहफा, खातों में भेजेगी पेंशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajgira Paratha
Main Slider

व्रत में खाएं ये स्वादिष्ट फलाहारी पराठा, बनाना भी आसान

23/09/2025
waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद छोटे बाल से हैं परेशान, तो ऐसे दूर करें समस्या

23/09/2025
Plants
धर्म

ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये पौधे, रुक जाएंगे तरक्की के रास्ते

23/09/2025
Bangles
धर्म

जीवन में सौभाग्य को बनाए रखने के लिए राशि अनुसार पहनें इन रंगों की चूड़ियां

23/09/2025
Bada Mangal
Main Slider

हनुमान जी के इन मंत्रों का करें जाप, करियर में मिलेगी तरक्की

23/09/2025
Next Post
cm yogi

60 लाख गरीब बुजुर्गों को योगी सरकार का तोहफा, खातों में भेजेगी पेंशन

यह भी पढ़ें

BPSC

BPSC 71st Prelims एग्जाम की गाइडलाइन जारी, इस दिन होगा परीक्षा

11/09/2025
CM Yogi

परिवारवादियों को स्वीकार्य नहीं,” सबका साथ-सबका विकास”: सीएम योगी

19/04/2025
Dry Skin

फेस हो जाता है ड्राई, इन चीजों से दूर होगी परेशानी

19/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version