• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर यूनिवर्सिटी के VC पर FIR दर्ज, STF ने करीबी को किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
31/10/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, शिक्षा
0
VC Vinay Pathak

VC Vinay Pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रोफ़ेसर विनय पाठक (VC Vinay Pathak) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। एक निजी कंपनी के निदेशक ने लखनऊ के इंदिरानगर थाने में शनिवार को प्रोफेसर विनय पाठक समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि डॉ भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के कुलपति रहने के दौरान प्रो विनय पाठक ने बिलों के भुगतान करने के एवज में 1.41 करोड़ रुपये का कमीशन लिया। जिसके बाद इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ को सौंप दी गई है। एसटीएफ ने इस मामले में एक निजी कंपनी के मालिक अजय मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, कई यूनिवर्सिटी में परीक्षा संचालन का जिम्मा संभालने वाली कंपनी डीजीटेक्स टेक्नोलॉजी इंडिया के एमडी डेविड मारियो डेविस ने इंदिरानगर थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपी प्रोफेसर विनय पाठक (VC Vinay Pathak) ने बकाया भुगतान के लिए 15 प्रतिशत कमीशन की मांग की। कमीशन न देने पर अनुबंध समाप्त करने की धमकी भी दी। डेविड का आरोप है कि कुलपति ने खुर्रमनगर निवासी एक्सेल आईसीटी कंपनी के मालिक अजय मिश्रा के माध्यम से कमीशन ली। डेविड का कहना है कि उन्होंने अजय मिश्रा को अब तक 1.41 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया है।

यह पूरा मामला इसी 9 महीने में अतिरिक्त कुलपति का चार्ज रहने के दौरान का है। 1 अक्टूबर को प्रोफेसर आशु रानी को आगरा की अंबेडकर यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाया गया था। आगरा विश्वविद्यालय में बीएमएस की परीक्षा कॉपी लिखने में गड़बड़ी के मामले की यूपी एसटीएफ की आगरा यूनिट पहले ही जांच कर रही थी।

कोहली की प्राइवेसी में ‘घुसपैठ, होटल के कमरे का वीडियो लीक

जांच के दौरान कमीशन का यह मामला सामने आया इंदिरा नगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई तो अब इस हाई प्रोफाइल केस की जांच एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश की निगरानी में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी अवनीश्वर श्रीवास्तव को सौंपी गई है। यूपी एसटीएफ ने फिलहाल अजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

एफआईआर में नामजद कानपुर की छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति विनय पाठक से भी यूपी एसटीएफ जल्द पूछताछ करेगी। इतना ही नहीं, कमीशन का यह मामला खुलने के बाद लखनऊ की एकेटीयू यूनिवर्सिटी में भी विनय पाठक की तैनाती के दौरान कमीशन की शिकायतें यूपी एसटीएफ के पास पहुंची हैं।

Tags: agra newsAgra Universitykanpur newsKanpur Universityup newsup stfVC Vinay Pathak
Previous Post

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोरबी पुल हादसे पर शोक जताया

Next Post

कोरोना काल से रुकी शिक्षक भर्तियां होंगी शुरू, सीधे इंटरव्‍यू से होगा सलेक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
Next Post
Bihar Teacher

कोरोना काल से रुकी शिक्षक भर्तियां होंगी शुरू, सीधे इंटरव्‍यू से होगा सलेक्शन

यह भी पढ़ें

UN National Security Council

UN राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग में भिड़ गए दो देश, जानें पूरा मामला

17/08/2023
arrested

60 लाख की चरस सहित तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

06/08/2021
afganistan cricket board

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऑफिस में दाखिल हुआ तालिबान

20/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version