• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी के मंत्री के यज्ञ में भड़की चिंगारी, धू-धू कर जला राजघाट का पंडाल; 3 झुलसे

Writer D by Writer D
28/03/2026
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Ayodhya

Ayodhya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) से भीषण हादसा सामने आया है, जहां मुख्य यजमान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा पंडाल धू-धू कर जलने लगा। जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। तीन गंभीर रूप से झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, अयोध्या (Ayodhya) के राजघाट में परिवहन मंत्री दयाशंकर ने लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कराया गया था। इसका आज समापन होना था। यज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान भयंकर आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिला प्रशासन की टीम ने तुरंत पंडाल को खाली कराया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हवन के दरमियान तेज हवाओं के कारण चिंगारी भड़की, जिससे आग लगी है। आग में झुलसने के बाद तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

9 दिवसीय यज्ञ का आयोजन

फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने बड़ी ही मुश्किलों के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस दौरान मौके पर जिलाधिकारी और एसपी भी मौजूद रहे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 9 दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसकी पूर्णाहुति घटना के डेढ़ घंटे पहले ही हुई थी। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन जब यज्ञशाला में आग लगी तब तक वह खाली हो चुकी थी। कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

‘नहीं हुई कोई जनहानि’

यज्ञशाला के अलावा 700 मीटर दूर भी आग लगी है। यहां आग कैसे लगी इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू के बीच चार लोगों एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से तीन बुरी तरह से झुलसे हैं। घटना के बाद से मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में आक्रोश देखने को मिला है। जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फंडे ने बताया कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है और सब लोग सुरक्षित है। हवन की चिंगारी से गौशाला में आग लग गई।

फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी अयोध्या डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि घटना को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। बता दें कि श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के द्वारा यज्ञ किया जा रहा था।

Tags: ayodhya newsbreaking newsfire accident indiafire brigadefire incidentmahayagyareligious eventUttar Pradesh News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व लोक अदालत का किया शुभारम्भ

Next Post

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं: केशव प्रसाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
Keshav Prasad Maurya

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं: केशव प्रसाद

यह भी पढ़ें

CM Yogi

इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग: सीएम योगी

16/01/2025

आयुर्वेद दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

12/04/2022

अब सरयू नदी में मिले दर्जनों तैरते हुए शव, लोगों में दहशत

27/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version