• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मशाल जुलूस के दौरान भड़क उठी आग, 30 से ज्यादा लोग झुलसे

Writer D by Writer D
29/11/2024
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Fire broke out during torchlight procession

Fire broke out during torchlight procession

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा के घंटाघर चौक पर गुरुवार रात एक मशाल जुलूस के दौरान गंभीर हादसा हो गया। इसमें 30 से ज्यादा लोग आग (Fire) की चपेट में आकर झुलस गए। इनमें से 12 की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मशाल में तेल गिरने से आग भड़क गई और देखते ही देखते कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस बीच लोग भागने लगे, स्थिति और भी विकट हो गई।

बता दें कि खंडवा में दो दशक पूर्व एक आतंकी घटना में पुलिस जवान सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। तब से यहां 28 नवंबर को आतंकवाद के विरोध में राष्ट्र भक्त वीर युवा मंच द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी आयोजन के दौरान कल जब कार्यक्रम का समापन मशाल जुलूस के रूप में हो रहा था, तभी मशाल रखने के दौरान हुई लापरवाही के चलते आग (Fire) फैल गई। आग ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह घटना देर रात शहर के बीच घंटाघर क्षेत्र में हुई। जब तेजी से आग भड़की तो भगदड़ के हालात बन गए। दर्जनों लोग घायल हुए, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घायल हुए लोगों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर से रूप से घायल 12 लोगों का इलाज चल रहा है।

संभल जामा मस्जिद के सर्वे के फैसले पर SC को आपत्ति, निचली अदालत को दिये ये आदेश

खंडवा के एसपी मनोज कुमार राय ने कहा कि एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था। कार्यक्रम घंटाघर पर जब समाप्त हो रहा था, तब मशाल रखते समय वह उल्टी हो गई, जिसके कारण उसमें जो बुरादा और तेल था, उससे आसपास की मशालें भभक गईं। इससे वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं। 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

इस घटना को लेकर कई लोग अब भी दहशत में हैं। दरअसल, मशाल जुलूस में बहुत भीड़ थी। लोग एक दूसरे से सटकर चल रहे थे। जैसे ही एक मशाल आग से भभकी तो लोग मशाल लेकर एक दूसरे पर गिरते गए, जिससे हादसा और विकराल हो गया। करीब पांच सेकेंड में आग इतनी तेजी से फैली, जिससे कई लोग चपेट में आ गए। प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है।

Tags: madhya pradesh news
Previous Post

संभल जामा मस्जिद के सर्वे के फैसले पर SC को आपत्ति, निचली अदालत को दिये ये आदेश

Next Post

उपचुनाव की जीत से विपक्ष भयभीत, 2027 में इससे भी बड़ी होगी भाजपा की विजय : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
Next Post
CM Yogi

उपचुनाव की जीत से विपक्ष भयभीत, 2027 में इससे भी बड़ी होगी भाजपा की विजय : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

murder

कुल्हाड़ी से काटकर किसान की हत्या, मामला दर्ज

22/08/2022
Kheer

मीठे में बनाएं ये स्पेशल डिश, खाते ही लगेगा हो गई मुराद पूरी

13/04/2025
Girls

इन तारीखों में जन्मी लड़कियां चमका देती हैं पति की किस्मत, होती हैं परफेक्ट वाइफ

14/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version