• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग, अब तक तीन लाशें निकाली गईं

Writer D by Writer D
25/04/2024
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Massive fire broke in Pal Hotel

Massive fire broke in Pal Hotel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। पटना जंक्शन (Patna Junction) के ठीक सामने स्थित बहुमंजिल पाल होटल (Pal Hotel ) में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग की सूचना सामने आयी और लगभग आधे घंटे के अंदर पूरी बिल्डिंग आग और धुएं से भर गई। होटल के बगल वाली बिल्डिंग में भी आग पहुंच गई और दोनों बिल्डिंग से सिर्फ आग और धुआं ही दिखा। इससे सटे पटना किराना को भी आग से खतरा है। अग्निशमन दस्ते का इंतजाम इस आग के सामने कमजोर साबित हो रहा है। बिल्डिंग के सामने स्थित पुल पर भी भीषण जाम लग गया है और स्टेशन रोड भी पूरी तरह जाम है। इधर, अगलगी के करीब डेढ घंटे एक शख्स की लाश बाहर निकाली गई। इसके आधे घंटे बाद दो युवतियों की लाशें बाहर निकाली गई। कुल तीन लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। वहीं चार लोगों बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है।

पटना जंक्शन के पास लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया। ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

अब तक 30-35 लोगों को होटल से बाहर निकाला गया

फायर ब्रिगेड की टीम की मानें तो अब तक 30-35 लोगों को होटल (Pal Hotel ) से बाहर निकल गया है। रेस्क्यू अभी भी जा रही है। आग इतनी प्रचंड है कि लोग अंदर जाने से कतरा रहे हैं। इधर, जिन लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला, उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके पर छोटे बड़े अग्निशमन के लगभग दर्जन भर गाड़ियां मौजूद हैं।

लगातार आज को बुझाने का काम किया जा रहा है। इधर, भीषण आग ने पाल होटल (Pal Hotel ) के पास के दो अन्य होटलों में भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हवा तेज होने के कारण पाल होटल के दाहिनी तरफ के दोनों होटल भी आग की जद में आ गए। अब तक करोड़ों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।

Tags: bihar newsNational newspal hotelPatna Junctionpatna news
Previous Post

बाबा काल भैरव के दरबार में गृह मंत्री अमित शाह ने टेका मत्था, मांगा जीत का आशीर्वाद

Next Post

पीएम मोदी-राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Election Commission sent notice to PM Modi-Rahul Gandhi

पीएम मोदी-राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

ritvik monica

ऋत्विक धनजानी ने शेयर किया रूमर्ड गर्लफ्रेंड मोनिका डोगरा संग वीडियो

30/11/2020

पैसे क्या पेड़ पर उगते हैं? जी हां….., जानिए कहां पाया जाता है ये

08/09/2021
Will Rahul Dravid replace Ravi Shastri, read full news

क्या रवि शास्त्री की जगह लेंगे करेंगे राहुल द्रविड़, पढ़े पूरी खबर

01/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version