• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पटाखों पर फिर लगा बैन, इस साल भी सूनी रहेगी दिवाली

Writer D by Writer D
07/09/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Firecracker

Firecracker

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पिछले साल की तरह इस बार भी सभी प्रकार के पटाखों (Firecrackers) के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उनके इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में इस बार पटाखों (Firecrackers) की ऑनलाइन बिक्री व डिलीवरी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है और यह प्रतिबंध एक जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। साथ ही प्रतिबंध को कड़ाई से लागू कराने के लिए दिल्ली पुलिस, डीपीसीसी और राजस्व विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्ययोजना बनायी जाएगी।

प्रतिबंध के बारे में अधिक जानकारी देते हुए राय ने बताया कि दिल्ली में सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाली प्रदूषण की समस्याओं में पटाखों का जलाना भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारक साबित होता है। ऐसे में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों (Firecrackers) के उत्पादन , भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

साथ ही पिछले साल यह देखा गया था की लोगों द्वारा काफी भरी मात्रा में ऑनलाइन पटाखे खरीदे गए थे , इसी कारण किसी भी तरह के पटाखों की ऑनलाइन डिलीवरी या बिक्री पर भी इस वर्ष पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और पटाखों को लेकर लोगो में किसी भी तरह की असमंजस न रहे इसलिए यह प्रतिबंध हर तरह के पटाखों के लिए है। यह प्रतिबंध एक जनवरी 2023 तक दिल्ली में लागू रहेगा ताकि पटाखों के जलाने से होने वाली प्रदूषण की समस्या से दिल्लीवासियों को निजात दिलाई जा सके।

‘पीएम श्री योजना’ को कैबिनेट ने दी मंजूरी, 14 हजार स्कूल होंगे अपग्रेड

उन्होंने आगे बताया की पिछले वर्ष दिल्ली में पटाखों की आसानी से उपलब्धता के कारण लोगों द्वारा पटाखे फोड़ने की कई घटनाएं सामने आईं थी। साथ ही दिल्ली सरकार इस बार नहीं चाहती है कि व्यापारियों और डीलरों को किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान हो। ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए समय रहते हर प्रकार के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। और इसे कड़ाई से पूरी दिल्ली में लागू कराने के लिए दिल्ली पुलिस , डीपीसीसी, और राजस्व विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

राय ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने को लेकर बेहद गंभीर है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार 15 फोकस बिंदुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान बना रही है। आगामी दिनों में विंटर एक्शन प्लान के अनुसार विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे, ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। ऐसे में हमारी दिल्ली निवासियों से अपील हैं कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार के साथ सहभागिता दें।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हम सभी को मिलकर जिम्मेदारी लेनी होगी। यदि दिल्ली का हर नागरिक एक प्रदूषण योद्धा बन करके पर्यावरण को बचाने के लिए मोर्चा संभाल लेगा तो प्रदूषण के कारण लोगों की सांसों पर जो संकट आता है, उससे हम उन्हें बचा सकेंगे। हम दिल्लीवासियों से यही कहना चाहते हैं कि दीए जलाकर और मिठाई बांटकर दिवाली मनाएं। हमें दीपावली को धूमधाम से मनाना है लेकिन उतनी ही जिम्मेदारी से प्रदूषण पर भी लगाम लगाना है।

Tags: delhi newsFirecrackers BannedNational news
Previous Post

‘पीएम श्री योजना’ को कैबिनेट ने दी मंजूरी, 14 हजार स्कूल होंगे अपग्रेड

Next Post

यूपी सरकार ने DGP की नियुक्ति के लिए UPSC को भेजी नामों की लिस्ट, मुकुल गोयल भी रेस में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम गतिशक्ति 2.0 और मोबाइल ऐप लॉन्च

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लक्सर को मुख्यमंत्री धामी की सौगात, सड़क और नाला निर्माण के लिए 4.45 करोड़ रुपये मंजूर

02/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे सोठी आश्रम, बोले- मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है भारतीय कुष्ठ निवारक संघ

02/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

02/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
Next Post
DGP

यूपी सरकार ने DGP की नियुक्ति के लिए UPSC को भेजी नामों की लिस्ट, मुकुल गोयल भी रेस में शामिल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

अन्नदाता किसानों ने दिखाया उत्तर प्रदेश का सामर्थ्यः सीएम योगी

25/09/2022
akhilesh yadav

बुलडोजर बाबा गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं, जनता उनका भाप निकाल देगी : अखिलेश यादव

22/02/2022
swami nityananda

‘कैलासा’ के लिए वीजा सर्विस शुरू, नित्यानंद ने बताया कितने दिन रुकने की होगी अनुमति

18/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version