• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीस हजारी कोर्ट के बाहर फायरिंग, मची अफरा तफरी

Writer D by Writer D
05/07/2023
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Tis Hazari Court

Tis Hazari Court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट (Tis Hazari Court) परिसर के बाहर बुधवार को गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि वकीलों के बीच बहस हुई, जिसके बाद गोलियां चलाई गईं। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया गया है कि वकीलों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिसके बाद हवाई फायरिंग की गई। मौके पर हालात को काबू करने के लिए पुलिस बल मौजूद है।

वकीलों के बीच हुई गोलीबारी का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में संकरी गली से गुजरते हुए वकीलों को देखा जा सकता है। गली के चौराहे पर वकीलों की भीड़ जमा है, तभी इस भीड़ में से एक हाथ में पिस्तौल उठती हुई नजर आ रही है। गोली चलाने के बाद शख्स को पीछे जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को देखने से ये मालूम पड़ रहा है, जैसे सभी वकील एक-दूसरे को भली-भांति जानते हैं, क्योंकि गोली चलने के दौरान कोई भी डर के इधर-उधर नहीं भागता है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वकीलों के दो ग्रुप के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान जब कहा-सुनी बढ़ने लगी, तो एक वकील ने पिस्तौल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं। अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

शो से भाग गई रामानंद सागर की पोती, मेकर्स ने लगाया ये बड़ा आरोप

दिल्ली बार काउंसिल के अध्यक्ष केके मनन ने तीस हजारी कोर्ट में हुई गोलीबारी की घटना की निंदा की है। उनका कहना है कि इस मामले में विस्तृत जांच की जाएगी। ये भी पता लगाया जाएगा कि जिस हथियार से गोलीबारी की गई है, क्या वो लाइसेंस है या नहीं। मनन का कहना है कि अगर हथियार का लाइसेंस होता भी है, तो फिर भी किसी वकील को उसे इस तरह से अदालत परिसर के भीतर या बाहर इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली की कई अदालतों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। अप्रैल में एक वकील ने साकेत कोर्ट में एक महिला को गोली मार दी थी। इससे पहले रोहिणी कोर्ट में भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी।

Tags: delhi newsNational newstis hazari court
Previous Post

शो से भाग गई रामानंद सागर की पोती, मेकर्स ने लगाया ये बड़ा आरोप

Next Post

पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
पंजाब

बंदी सिंहों की रिहाई पर CM मान का भरोसा, हर कानूनी रास्ता अपनाएगी सरकार

13/10/2026
Main Slider

68 हजार ग्राम प्रहरियों को कैशलेस इलाज के साथ अब 3500 रुपये मानदेय

13/10/2026
पंजाब

पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा की हत्या

13/10/2026
Next Post
Pravesh Shukla

पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर

यह भी पढ़ें

सरियों से भरा ट्रक लूटने वाले गैंग का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

04/09/2021
benefits of ashtagandha

ग्रहों की शांति में सहायक है सुगंधित अष्टगंध

12/01/2025
DSSSB

दिल्ली उच्च न्यायालय : शिक्षक भर्ती को लेकर उठाए गए कदमों की रिपोर्ट दें DSSSB

30/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version