• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

DM पुलकित खरे के फर्जी साइन कर इस फर्म को दिलाया काम, केस दर्ज

Writer D by Writer D
18/11/2022
in उत्तर प्रदेश, पीलीभीत, बरेली
0
Pulkit Khare

Pulkit Khare

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के तत्कालीन और मथुरा डीएम पुलकित खरे (Pulkit Khare) के फर्जी साइन किए गए हैं। इसके तहत पीलीभीत डूडा विभाग ने बरेली की नया सवेरा नाम की संस्था को कौशल प्रशिक्षण का काम दे दिया गया। यह काम राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत दिया गया था।

इस मामले में कौशल मिशन प्रबंधक एवं सामुदायिक आयोजक पर डूडा परियोजना अधिकारी ने थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इसके साथ ही फर्म का भुगतान भी रोक दिया गया है। पीलीभीत (डूडा) नगरीय विकास परियोजना अधिकारी जया की तरफ से कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इसमें कहा गया कि कौशल प्रशिक्षण एवं सेवा योजना के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाने के लिए वर्ष 2021-22 में बरेली की संस्था नया सवेरा को प्रशिक्षण प्रदान कराया गया था। इसके लिए 27 नवंबर 2021 को तत्कालीन डीएम पुलकित खरे के साइन पर काम दिया गया था। वह इस समय मथुरा के जिला अधिकारी हैं।

डीएम पुलकित (DM Pulkit Khare) ने की फर्जी साइन की पुष्टि

संदेह होने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राम सिंह गौतम ने डूडा विभाग से तत्कालीन डीएम पुलकित खरे (Pulkit Khare) के साइन की पुष्टि मांगी। इस पर तत्कालीन मथुरा के डीएम पुलकित खरे की तरफ से 16 अक्टूबर 2022 को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि साइन मेरे नहीं हैं।

जांच की प्रक्रिया में डूडा कैंप कार्यालय पर शहर में मिशन प्रबंधक मोहम्मद मोहसिन और सामुदायिक आयोजक अंशुल पर निजी लाभ लेकर फर्जी साइन किया जाना पाया गया। वर्तमान में मथुरा में तैनात डीएम पुलकित खरे की पुष्टि के बाद मामले में डूडा की परियोजना अधिकारी जया ने शहर कोतवाली में मो। मोहसिन और अंशुल दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद से यह दोनों फरार हैं।

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने छोड़ दिया भारत, यूके हुए रवाना

मामले में पीलीभीत के जिला अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया, “डूडा विभाग की कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया था। इसमें एक संस्था को काम दिया गया था। पत्रावली में यह पाया गया कि इसमें जो मौजूदा जिलाधिकारी थे, वे फर्जी हैं। इस फर्जी साइन के आधार पर संस्था को काम दिया गया था। इस मामले में डूडा विभाग के दो कर्मचारियों  खिलाफ कार्रवाई की गई है। फर्म का भुगतान भी रोक दिया गया है।”

Tags: mathura newspilibhit newsPulkit Khareup news
Previous Post

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने छोड़ दिया भारत, यूके हुए रवाना

Next Post

कस्तूरबा सरकारी कॉलेज में गैस लीक, 25 छात्रों की बिगड़ी तबीयत

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
Gas Leak

कस्तूरबा सरकारी कॉलेज में गैस लीक, 25 छात्रों की बिगड़ी तबीयत

यह भी पढ़ें

Dr. Dinesh Sharma

कोरोना काल में अनाथ बच्चों की शिक्षा का भार निजी विद्यालय उठाएं : डॉ दिनेश शर्मा

23/05/2021
CM Dhami appreciated the contribution of LIC

LIC ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया, सीएम ने की सराहना

10/11/2025

सीएम योगी ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और नाइट कर्फ्यू को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

31/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version