• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण में विकास का ब्योरा

Writer D by Writer D
29/03/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा (Uttarakhand Legislative Assembly) का तीन दिवसीय प्रथम सत्र मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। राज्यपाल ने शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के सरकार के विजन की प्राथमिकताओं के तौर पर बताया। सत्र में सदन के नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद हैं।

मंगलवार को सुबह 11 बजे से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) के अभिभाषण से पहले राष्ट्र गान से सत्र का शुभारंभ हुआ। उत्तराखंड का राज्यपाल बनने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) का यह पहला अभिभाषण है। उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में ऋतू खंडूड़ी के नाम भी यह रिकॉर्ड जुड़ गया है।

राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही विपक्ष के विधायक अनुपमा रावत ने सत्र के दौरान महंगाई की बात उठाई। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य विकसित के लिए काम किया जा रहा है। कोरोनाकाल में परिवार को खोने वालों के लिए उन्होंने संवेदना व्यक्त की।

उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनीं ऋतु खंडूडी भूषण

राज्यपाल ने कहा कि महामारी में सरकार जनता के साथ खड़ी रही। जनता को सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में सरकार संकल्प के साथ कार्य करेगी। सरकार स्वास्थ्य को लेकर पर्वतीय और सुदूर क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार अभिनव प्रयोग कर रही है। राज्य में 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित किए गए हैं। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ज़िक्र कर उनके सफल संचालन की सदन को जानकारी दी।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार, पलायन के साथ युवा से जुड़ें आदि सरकार की योजनाओं को गिनाया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश में कई क्षेत्रों में टॉप पर आ गया है।

उत्तराखंड विधानसभा में निकली बंपर भर्ती, इस वेबसाइट पर करें आवेदन

दोपहर बाद तीन बजे से विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण का वाचन होगा। शाम चार बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लेखानुदान प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद अगले दिनों की कार्यसूची के लिए आज शाम को फिर से कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी।

क्या है लेखानुदान-

सरकार सदन में लेखानुदान लाएगी। ये नए वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह के लिए सरकार के खर्चों का लेखाजोखा होगा। बताया जा रहा है कि जुलाई में सरकार अपना पहला पूर्ण बजट विधानसभा में पेश कर सकती है। वित्त विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लेखानुदान राजस्व और खर्चों का लेखा जोखा मात्र होता है।

विपक्ष ने महंगाई, बेरोजगारी जैसे विषयों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सरकार ने भी विपक्ष के हमलों का तथ्यों और तर्कों के साथ जवाब देने को अपने तरकश में तीर तैयार किए हैं।

Tags: CM Pushkar DhamiGovernor GurmeetNational newsUttarakhand Legislative AssemblyUttrakhand News
Previous Post

पुतिन के करीबी को दिया गया जहर, रूस ने यूक्रेन को दी बर्बाद करने की धमकी

Next Post

सबसे खतरनाक होता है, मुर्दा शांति से मर जाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Disaster management in Uttarakhand to get a new boost.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती, सेना और यूएसडीएमए ने बनाई संयुक्त रणनीति

29/07/2026
1930
पंजाब

पंजाब में अब हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से दर्ज होगी साइबर क्राइम पर जीरो एफआईआर

29/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
Next Post

सबसे खतरनाक होता है, मुर्दा शांति से मर जाना

यह भी पढ़ें

Firing in Panchayat elections

पंचायत चुनाव में वोट मांगने के दौरान गोलीबारी, शिवपाल के करीबी गिरफ्तार

14/04/2021

देवरिया में सरयू नदी में नाव पलटने से 5 की मौत, 10 लाेग लापता

05/08/2020
Hack

रूस पर बड़ा साइबर अटैक, समाचार एजेंसी TASS हैक

28/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version