• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले देश अब वीर भूमि की सिपाहियों की सेवा करूंगा : राज्यपाल गुरमीत

Writer D by Writer D
15/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Governor Gurmeet

Governor Gurmeet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने बुधवार को शपथ लेने बाद कहा कि पहले देश अब वीर भूमि की सिपाहियों, संतों और विद्वानों की भूमि पर सेवा करूंगा। यहां के बच्चों को सेना के लिए प्रेरित कर नया अध्याय लिखा जाएगा।

राज्यपाल ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि,’प्रदेश की महिलाएं स्वावलम्बी और बाहदुर हैं, ऐसे में यहां की बेटियों को सैनिक स्कूलों, एन.डी.ए के लिए प्रेरित कर राज्य में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा जाएगा।

राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि तभी बुलाती है जब आपके सिर पर ईश्वर का आशीर्वाद हो और सृष्टि का वरदान हो। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रति बहुत सम्मान है। गुरु गोविंद सिंह का स्वरूप सैनिक,संत और विद्वान का था। उत्तराखंड सैनिकों, संतों और विद्वानों की भूमि है। यहां सैनिक भी हैं,संत भी हैं और विद्वान भी हैं। ऐसी सैन्य और देवभूमि में सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सैनिकों के बुजुर्ग माता-पिता और परिवार भी उत्तराखण्ड में हैं। उनकी स्वास्थ्य, पेंशन सम्बधी समस्याओं का निस्तारण, पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना से संबंधित सुविधाएं उनकी प्राथमिकता है।

राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के त्वरित विकास के लिए प्रतिबद्ध : सीएम योगी

राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ चारधाम हैं। गंगा और यमुना का मायका है। इसके अलावा नानकमत्ता साहिब, रीठा साहिब, हेमकुंड साहिब जैसे अनेक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हैं। यह पवित्र भूमि है। इस पवित्र भूमि की सेवा करना सौभाग्य की बात है।

उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का राज्यपाल बनने का मौका दिया। राज्य प्रकृति का खजाना है। इसका सौंदर्य आलौकिक है। उत्तराखण्ड में पर्यटन, पर्यटन आधारित बिजनेस, जैविक कृषि, योग-आयुर्वेद, खाद्य प्रौसेसिंग पर आधारित लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर पहाड़ों में रोजगार और उद्यमिता के अपार अवसर सृजित किये जा सकते हैं। वर्तमान सरकार इस दिशा में अच्छा प्रयास कर रही है, आगे भी इसके लिए हर संभव सहयोग करेगी।

राज्यपाल ने कहा कि समय तेजी से परिवर्तित हो रहा है। यह टेक्नोलोजी का युग है। राज्य दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगा है। इसलिए कनेक्टिविटी, पुल, सड़कों, टनल का सम्पर्क भी महत्वपूर्ण है। समय के अनुसार विकास और तरक्की की नई इबारत लिखनी है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए : सीएम योगी

उन्होंने उत्तराखण्ड के वीर सपूत प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा और परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा के साहस, शौर्य और पराक्रम पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उत्तराखण्ड से राष्ट्र सुरक्षा के लिए सम्मानित 23 महावीर चक्र, 147 वीर चक्र, 6 अशोक चक्र, 19 कीर्ति चक्र प्राप्त करने वाले वीर योद्धाओं को नमन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग के बाद शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्यपाल को मंत्रियों और विधायकों के साथ गणमान्य लोगों ने भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

राज्य के आठवें और सैन्य पृष्ठभूमि वाले पहले राज्यपाल गुरमीत सिंह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बाखूबी वाकिफ हैं। उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। सेना में सेवा के दौरान वह चंपावत के बनबसा में तैनात रहे। वह कहते हैं, 1996 से 1999 तक में मैं बनबसा में रहा। यानी राज्य के पर्वतीय परिवेश की भी उन्हें जानकारी है।

Tags: Governor GurmeetUttrakhand News
Previous Post

राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के त्वरित विकास के लिए प्रतिबद्ध : सीएम योगी

Next Post

राजनीति में ‘अब्बाजान’ और ‘चचाजान’ के बाद होगी ‘ताऊ’ की एंट्री : राकेश टिकैत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
Next Post
Rakesh Tikait

राजनीति में 'अब्बाजान' और 'चचाजान' के बाद होगी 'ताऊ' की एंट्री : राकेश टिकैत

यह भी पढ़ें

खुली शर्ट में नेहा शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अवतार देखकर फैंस के उड़े होश

09/10/2021
cm yogi

संस्थापक समारोह के लिए CM योगी ने रवाना किया अखंड ज्योति रथ

04/12/2020

किसान नेता के फार्म हाउस के बाहर 1 करोड़ की ड्रग्स बरामद, गिरफ्तार

02/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version