• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दरोगा समेत सिपाहियों के साथ मारपीट, पांच गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। अवैध शराब बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए सिपाहियों के साथ की मारपीट। मौके पर पहुंची फोर्स ने गिरफ्तार (Arrested) करते हुए 5 लोगों के खिलाफ की विधिक कार्रवाई।

मुस्करा थाना क्षेत्र के खड़ेही लोधन गांव में अवैध शराब बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस से आरोपी की बहस हो गई। और आरोपी के परिजनों ने पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए उनके संग मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह एसआई सहित दो कॉन्स्टेबल मौके से जान बचाकर भागे और कोतवाली में सूचना दी। फोन द्वारा सूचना पर थाना प्रभारी मय दल बल के पहुंचे और 5 लोगों को मौके से पकड़ कर थाना लाए।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने गुरुवार को बताया कि खड़ेही लोधन से मुखबिर द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचना मिली। जिस पर थाने से एसआई नरेंद्र कुमार और कांस्टेबल यतेंद्र व कांस्टेबल प्रदीप खड़ेही गांव पहुंचे और आरोपी पुष्पेंद्र पुत्र लखन 31 वर्ष से पूछताछ करने लगे। उसी दौरान आरोपी के परिवार के लोग व महिलाएं पुलिस से भिड़ गई और मारपीट की। जिसमें कांस्टेबल यतेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कांस्टेबल प्रदीप और एसआई नरेंद्र कुमार को भी चोटें लगीं है। बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है।

मौके से पुष्पेंद्र पुत्र लखन निवासी खड़ेही, अनमोल पठान पुत्र ज्ञान बाबू 23 वर्ष निवासी राठ सहित 3 महिलाएं घस्सी पत्नी मदन राजपूत, मन्नू पत्नी राज बहादुर उर्फ चेनू, हेमंती पत्नी रविशंकर निवासी खड़ेही लोधन को गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वही इस घटना से गांव खड़ेही लोधन व क्षेत्र में में तरह-तरह की चर्चाएं हैं लेकिन ग्रामीण किसी भी तरह का कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

एसपी शुभम पटेल ने बताया कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की सूचना पर मुस्करा थाने से पुलिस टीम ने भूपेन्द्र पुत्र मदन को अवैध शराब के साथ पकड़ा था। इसी बीच भूपेन्द्र ने शोर मचा दिया जिससे उसके घर के लोग और ग्रामीण मौके पर आ गए। बताया कि पुलिस कर्मियों के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हाथापाई की गई जिससे सिपाही घायल हो गए है। घायल सिपाही का इलाज कराया जा रहा है।

एसपी ने बताया कि इस घटना में 20 लोगों को नामजद करते हुए धारा 147, 148. 149, 333, 353, 504, 307. 308 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कराई जा रही है।

Tags: crime newsHamirpur news
Previous Post

दूध विक्रेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

Next Post

प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने अपने छह माह बच्चे की कर दी हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
murder

प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने अपने छह माह बच्चे की कर दी हत्या

यह भी पढ़ें

दिवाली पर केंद्र का कर्मचारियों को तोहफा, DA तीन फीसदी बढ़ा

21/10/2021
bigg boss 14

बिग बॉस के सीजन 14 को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज, सेट पर पहुंची डॉक्टर्स की टीम

29/08/2020
A huge fire broke out in a 24-storey building

बेबी केयर सेंटर के बाद चार मंज़िला इमारत में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले

26/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version