• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
09/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को मेरठ रोड स्थित काइट इंजीनियरिंग कॉलेज के पास से पांच तस्करों को गिरफ्तार (Arrested) किया। उनके कब्जे से 3.30 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में चार महिलाएं भी हैं। यह लोग यहां पर चरस और अफीम की डिलीवरी देने के लिए आए थे, लेकिन पुलिस ने इनको धर दबोचा। ये लोग नेपाल से मादक पदार्थ लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में तस्करी करते थे।

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण रवि कुमार के मुताबिक अभियुक्तगणों ने बताया कि हम सुगौली मोतीहारी, बिहार के रहने वाले हैं, जो नेपाल बार्डर के पास है। यह माल हम नेपाल के रहने वाले सुनित नाम के व्यक्ति से लेकर आते हैं। कभी-कभी सुनित भी माल नेपाल से लाकर हमें देता है। माल की डिलीवरी हम लोग पार्टियों को उनके बताये स्थान पर ले जाकर देते हैं। जिससे हमें ज्यादा मुनाफा होता है।

माल की डिलीवरी देने पर हर बार हमें 12-12 हजार रुपये प्रति किलो अलग से सुनित से मिलते हैं। गाजियाबाद, सहारनपुर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में माल को बिकवाने वाली पार्टियां भी सुनित की तलाश करती हैं। हमें डिलीवरी की जगह फोन से बता दिया जाता है। हम लोग यह तस्करी बसों और ट्रेनों के जरिए करते हैं।

ट्रेन में हम जनरल बोगी में बैठते हैं, जिसमें ज्यादा भीड़ होती है और किसी को कोई शक नहीं होता। फिर जहां हमको उतरना होता है, वहां उतरकर पहले 01 व्यक्ति बाहर जाने का रास्ता देख लेता है। उसके बाद हम उसी रास्ते भीड़ में बाहर निकल जाते हैं। जिसको माल देना होता है उसको फोन से बुलाते हैं और एक-दो जगह बदलने के बाद माल की डिलीवरी दे देते हैं। कभी-कभी पैसा हम कैश लेते हैं और कभी-कभी एकाउंट में मंगवाते हैं।

मादक पदार्थों की तस्करी के बाद जो पैसा हमे माल पहुंचाने का मिलता है उसी से हम अपने शौक पूरे करते हैं। तस्करी का यह काम हम सुनित के कहने पर करीब एक वर्ष से कर रहे हैं। गिफ्तार तस्करों में चार महिलाएं तथा सलीम खान निवासी बथना थाना केसरिया जनपद मोतीहारी बिहार है। इनके कब्जे से चरस -13 किलो (2.5 करोड रुपये) और अफीम एक किलो (एक करोड रुपये) बरामद किए गए हैं।

Tags: ghaziabad news
Previous Post

IPL: रहाणे के तूफानी अर्द्धशतक से चेन्नई की जीत

Next Post

धारदार हथियार से हमला कर सपा बूथ उपाध्यक्ष की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
Murder

धारदार हथियार से हमला कर सपा बूथ उपाध्यक्ष की हत्या

यह भी पढ़ें

Padam Kant Sharma-LJA

LJA ने संपादक पदम कांत शर्मा को “कोरोना वारियर” सम्मान से किया सम्मानित

12/08/2021

यूपी BJP की मीडिया टीम घोषित, मनीष दीक्षित फिर बने प्रभारी

20/06/2021

शिवपाल यादव बोले- प्रसपा का किसी भी दल में नहीं होगा विलय

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version