• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
06/09/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
Road Accident in Barabanki

Road Accident in Barabanki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। अभी भी कई लोग गंभीर घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा। कुछ को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार झा व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह भारी लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों की तत्परता से मदद कराने में जुटे रहे। यह सड़क हादसा (Road Accident) इतना भयानक था कि पुलिस अधीक्षक ने देवा, कुर्सी, फतेहपुर, जहांगीराबाद, सतरिख समेत कई थानों की पुलिस जिला अस्पताल से लेकर घटना स्थल तक लगा दी थी।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया गुरुवार की रात कुर्सी महमूदाबाद रोड पर थाना बड्डूपुर क्षेत्र के लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर दो कारें व एक ऑटो रिक्शा में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच लोगों के मरने की जानकारी मिली है। बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि उमरा गांव निवासी 58 वर्षीय अजीज अहमद के सीतापुर जिले में महमूदाबाद क्षेत्र के रहने वाले एक रिश्तेदार का बृहस्पतिवार की शाम इंतकाल हो गया था।

तालाब से कार निकालते पुलिस

शाम को अजीज अहमद अपनी पत्नी सायरा बानो, वहिदून निशा, ताहिरा बानो, साबरीन और आठ माह की बच्ची अक्सा के साथ गांव के ही इरफान के आटो से महमूदाबाद के लिए निकले थे। जैसे ही वह इनैतरपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक कार ने आटो में जोरदार टक्कर मारते हुए दूसरी ओर से आ रही इमेज कार से टकराती हुई तालाब में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी आटो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद चीख पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने हादसे (Accident) की जानकारी पुलिस को दी।

स्कूल के छात्रावास में लगी भीषण आग, 17 छात्रों की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल आसपास की सीएचसी भिजवाया। जहां दाे लोगों की मौत हो गई थी। वही गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन अन्य लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटना में कई अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। क्रेन मंगा कर तालाब से कार निकलवाई गई। देर रात का मामला था दिन होते ही पुलिस तालाब व आस पास घटना वाले स्थान पर देख रही है कि कहीं कोई घायल पड़ा तो नहीं है। फतेहपुर की क्षेत्राधिकारी डॉ बीनू सिंह कई थानों की फोर्स के साथ अभी भी मौके पर मौजूद हैं।

फिलहाल पुलिस ने हादसे में मृत पांच शवाें काे पाेस्टमाटर्म के लिए भेजते हुए उनकी पहचान के आधार पर परिजनाें काे सूचना दी। घटना में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Tags: accident newsbarabanki newsup news
Previous Post

स्कूल के छात्रावास में लगी भीषण आग, 17 छात्रों की मौत

Next Post

CBI के बाद संदीप घोष पर अब ईडी का शिकंजा, कोलकाता में कई जगह छापेमारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Lekhpal
उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

30/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

30/06/2026
Kamal Akhtar
उत्तर प्रदेश

रुचि वीरा विवाद के बीच सपा को बड़ा झटका, कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

30/06/2026
Next Post
Dr. Sandip Ghosh

CBI के बाद संदीप घोष पर अब ईडी का शिकंजा, कोलकाता में कई जगह छापेमारी

यह भी पढ़ें

shot

युवक की गोली मारकर हत्या, शव को झाड़ियों में फेंककर बदमाश फरार

21/05/2021

ड्रोन कैमरों से होगा नालों-नालियों की सफाई का सर्वे: प्रमुख सचिव

23/06/2022
Mrunal Thakur

मृणाल ठाकुर ने बताया- जब अवॉर्ड फंक्शन में एक्ट्रेस को दिखाया गया था नीचा

30/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version