• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में बत्ती गुल, पांच अधिकारी निलंबित

Writer D by Writer D
21/07/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Five officers suspended in power cut case

Five officers suspended in power cut case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुरादाबाद में सिविल लाइंस चौराहे पर नगर निगम द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा और फव्वारे के लोकार्पण व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) का जनता से सीधा संवाद और ऊर्जा सुधार की योजनाओं को साझा करने था। इसी कार्यक्रम के दौरान बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कार्यक्रम के बाद बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया। कार्यक्रम समाप्त होते ही पीवीवीएनएल (पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने पूरी घटना पर सख्ती से संज्ञान लेते हुए एक के बाद एक पांच अधिकारियों को निलंबित (Suspended) कर दिया।

सस्पेंड किए गए अफसरों में शामिल हैं:

– चीफ इंजीनियर अरविंद सिंघल
–  सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सुनील अग्रवाल
– एक्सईएन प्रिंस गौतम
– एसडीओ राणा प्रताप
– जेई ललित कुमार

पीवीवीएनएल की एमडी ईशा दुहन ने बयान जारी कर कहा कि हर सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित रखने के स्पष्ट निर्देश होते हैं। ऐसे आयोजनों में कंटिजेंसी प्लान और वैकल्पिक व्यवस्था अनिवार्य होती है। इसके बावजूद मुरादाबाद में जो हुआ, वह घोर लापरवाही का संकेत है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी या वीआईपी कार्यक्रम में बाधा को शासन बेहद गंभीरता से लेता है, और ऐसी घटनाएं भविष्य में दोहराई न जाएं, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी गई है।

उच्चस्तरीय जांच और सख्त दिशा-निर्देश

घटना के बाद विभाग ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। संबंधित जोन के चीफ इंजीनियर को अन्य स्थान पर अटैच किया गया है और बाकी अफसरों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही सभी डिस्कॉम्स को निर्देश दिया गया है कि आने वाले समय में किसी भी सरकारी कार्यक्रम के दौरान बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए।

Tags: Lucknow NewsMuradabad news
Previous Post

किसी को भी न बताएं ये बातें, वरना रुक जाएगी तरक्की

Next Post

हर नागरिक की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किसानों के लिए मायावती-अखिलेश से तीन गुना ज्यादा बजट जारी किया : कृषि मंत्री

12/10/2026
Next Post
CM Yogi

हर नागरिक की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

Corona

ताजनगरी में मिला कोरोना का पहला केस, चीन से लौटा युवक संक्रमित

25/12/2022
CM Yogi

गुरु तेग बहादुर ने विदेशी आक्रांताओं से कश्मीर और सनातन की रक्षा की- योगी आदित्यनाथ

06/12/2024
नीतीश कुमार ने चला इमोशनल कार्ड Nitish Kumar played the emotional card

नीतीश कुमार ने चला इमोशनल कार्ड, बोले- यह मेरा अंतिम चुनाव है, अंत भला तो सब भला

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version