• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नूंह में भीषण सड़क हादसा, यूपी पुलिस के 4 सिपाही समेत 5 की मौत

Writer D by Writer D
05/05/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Nuh Road Accident

Nuh Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उरई/चंडीगढ। हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार की सुबह कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ओवरटेक के चक्कर में एक अन्य वाहन से टकरा गई। इस हादसे (Accident) में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवान समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के मुख्यालय उरई में तैनात थे।

बताया गया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिसकर्मियों की काली स्कॉर्पियो पलवल की ओर जा रही थी। तावड़ू सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धुलावट टोल प्लाजा के पास सुबह करीब साढ़े दस बजे कार के ड्राइवर ने सामने जा रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वह संतुलन खो बैठा और उसने सामने के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिस पर सवार सभी पांच लोग फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। पांचों लाेगाें काे निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को मशक्कत करनी पड़ी।

नूंह जिले के तावड़ू थाना प्रभारी शीशराम यादव ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए थे और पांचों लाेग गाड़ी के मलबे में बुरी तरह फंसने से काल के गाल में समा गए।

बाद में शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से बरामद आईकार्ड के आधार पर चार पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में एएसआई मोहित यादव, सत्यभान, अशोक और प्रदीप शामिल हैं। ये सभी जालौन जिले में तैनात थे। पांचवें मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कहां जा रहे थे और उनके वहां आने का क्या कारण था। सभी पुलिसकर्मी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे, जो हरियाणा के जींद आरटीओ में रजिस्टर्ड थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी बिल्कुल नई थी।

घटना के संबंध में जालाैन जिले के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि चार पुलिस कर्मियों और एक अन्य की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है और शवों को उनके गृहनगर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Tags: Haryana newsNuh Road Accidentup news
Previous Post

अखिलेश ने केजरीवाल, तेजस्वी और ममता दीदी सबको डुबोया: केशव प्रसाद

Next Post

बंगाल में शपथ की तारीख तय, मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
Swearing-in of new government in Bengal on May 9

बंगाल में शपथ की तारीख तय, मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार

यह भी पढ़ें

murder

मामूली विवाद में रॉड मारकर पत्नी की हत्या कर दी

31/10/2021
Uma Bharti

यात्रा के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के कोच में बम की सूचना पर हड़कम्प

24/12/2021

शायर मुनव्वर राणा के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में बाल-बाल बचे

29/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version