• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत, हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
28/01/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में दिल दहलाने देने वाली घटना हुई है। फरीदपुर कस्बा में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर (Burnt Alive) मौत हो गई। मरने वालों में दंपती और उनके तीन मासूम बच्चे हैं। पांच लोग एक कमरे में सो रहे थे। रविवार तड़के घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। इससे हत्या (Burnt Alive) की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच कर रही है।

मृतकों के नाम

1. अजय गुप्ता उर्फ टिंकल (36)
2- अजय की पत्नी अनीता गुप्ता (34)
3- बेटा दिव्यांश (9)
4- दिव्यंका (6)
5- दक्ष (3)

जानकारी के मुताबिक अजय गुप्ता उर्फ टिंकल हलवाई थे। वह अपने परिवार के साथ तीन वर्ष से फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर में रिश्तेदार के मकान में किराये पर रहते थे। शनिवार रात सभी लोग एक ही कमरे में सोए थे। तड़के पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, उसमें ताला लगा हुआ था। अंदर दरवाजे में कोई सटकनी भी नहीं थी।

कमरे के अंदर पांचों शव जली अवस्था में पड़े थे। कमरे में रखा सारा सामान जल गया था। मंजर इतना भयावह था कि लोगों की रूह कांप गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व रिश्तेदार पहुंच गए। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

LDA की झांकी को मिला पहला पुरस्कार, दूसरे पायदान पर रही राजभवन की झांकी

दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से जानकारी की। एसडीएम, तहसीलदार के साथ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ नितिन कुमार गंगवार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कमरे में गैस सिलिंडर रखा मिला है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags: barily newscrime newsup news
Previous Post

LDA की झांकी को मिला पहला पुरस्कार, दूसरे पायदान पर रही राजभवन की झांकी

Next Post

हाइवे पर पलट गया एथनाल से भरा टैंकर, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Tanker Accident

हाइवे पर पलट गया एथनाल से भरा टैंकर, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

CM Yogi

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Murder

घर में सो रहे पांच लोगों की बांके से काटकर की हत्या, फिर खुद को भी गोली से उड़ाया

24/06/2023

उपराष्ट्रपति नायडू ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, स्वर्णिम गर्भगृह देख हुए अभिभूत

16/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version