• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ही परिवार के पांच लोगों ने किया सामूहिक आत्मदाह, इलाके में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
13/03/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के सुपौल जिले में आर्थिक तंगी से परेशान एक परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली। माता-पिता और 3 बच्चों की सामूहिक खुदकुशी की खबर सामने आते ही आसपास के लोग हैरान रह गए। मामला राघोपुर थाने के गद्दी गांव के वार्ड 12 का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले शनिवार तक इस परिवार के लोगों को देखा गया था, मगर उसके बाद से घर के किसी सदस्य को लोगों ने नहीं देखा। आज अचानक परिवार के सभी लोगों के फांसी लगाकर जान देने की घटना के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। इधर, 5 लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। देर रात पुलिस जब पहुंची तो पांचों लोगों के शव फंदे से लटका पाया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले के एसपी मनोज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एफएसएल की टीम को भी बुलाया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक एफएसएल की टीम की जांच के बाद घटना के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सकेगी। प्रशासन भी एक परिवार के 5 लोगों की आत्महत्या करने की घटना से हैरान है। एसपी ने कहा कि विस्तृत छानबीन के बाद ही मामले की हकीकत सामने आ पाएगी।

गोरखपुर जिला जेल में HIV का विस्फोट, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

राघोपुर के गद्दी गांव के लोगों ने मृतक मिश्रीलाल साह और उसके परिवार के बारे में बताया कि पिछले 2 साल से यह परिवार कोयला बेचकर गुजारा कर रहा था। आर्थिक तंगी की वजह से मिश्रीलाल साह ने अपनी पुश्तैनी जमीन भी बेच दी थी। लोगों ने बताया कि हाल में कुछ दिनों यह परिवार ग्रामीणों से अलग-थलग रहने लगे थे। इस वजह से लोगों ने उनकी खोज-खबर लेनी छोड़ दी थी।

गद्दी गांव में रहने वालों ने बताया कि पिछले शनिवार तक मिश्रीलाल के परिवार के लोगों को देखा गया था। लेकिन उसके बाद से परिवार के किसी सदस्य को गांव में नहीं देखा गया। शुक्रवार की रात अचानक पांचों लोगों के खुदकुशी करने की जानकारी सामने आई।

अखिलेश यादव ने रामपुर से साइकिल यात्रा की शुरुआत कर 2022 चुनाव का किया आगाज़

मामले की जांच करने पहुंचे एसपी मनोज कुमार ने कहा कि घटना की गहराई से छानबीन की जा रही है। एक ही परिवार के सामूहिक खुदकुशी की घटना कई सवालों को जन्म दे रही है, इसलिए FSL की टीम को जांच करने के लिए कहा गया है। पड़ताल के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझ सकेगी।

Tags: bihar newscrime newsfamily commited suicide
Previous Post

गोरखपुर जिला जेल में HIV का विस्फोट, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Next Post

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा टीएमसी पार्टी में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
यशवंत सिन्हा टीएमसी में शामिल

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा टीएमसी पार्टी में शामिल

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भारतीय जनता पार्टी हारेगी तो नौकरी मिलेगी : अखिलेश यादव

21/03/2024
History sheeter Munna Yadav

हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव के मकान पर चला बुलडोजर, तीन मंजिला मकान हुआ जमींदोज

04/01/2024
Paneer Kheer

व्रत में फलाहार में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर

30/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version