• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं रुक रही गोकशी, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Writer D by Writer D
21/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Suspended

Suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। जनपद में गोकशी (Cow Slaughter) की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन गोकशी की घटनाएं सामने आ रही है। शनिवार को भी जानी थाना क्षेत्र में भूपगढ़ी गांव के जंगल में गोवंश के अवशेष मिले। इस पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। सरूरपुर थाना क्षेत्र में दो दिन तक गोकशी की घटना पर हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद शुक्रवार की देर रात एसएसपी ने हर्रा पुलिस चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित (Suspended) कर दिया।

मेरठ जनपद में आए दिन गोकशी की घटनाएं हो रही है। गोकशी रोकने के दावों के बाद भी पुलिस इसे नहीं रोक पा रही। सरूरपुर थाना क्षेत्र के मैनापुट्ठी गांव के जंगल में गुरुवार को गोकशी होने पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पांच घंटे तक थाने पर धरना दिया था। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए थे।

इसके बाद शुक्रवार को भी सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव के जंगल में गोवंश के अवशेष लोगों को पड़े हुए दिखाई दिए। इसके बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मैनापुट्ठी गांव के सामने बस स्टैंड के पास गोवंश के अवशेष रखकर धरना-प्रदर्शन किया। वे एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसपी देहात केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे। उनके समझाने के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इस पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की थी। देर रात एसएसपी ने हर्रा पुलिस चौकी इंचार्ज संजय कुमार समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। शनिवार को जानी थाना क्षेत्र में भूपगढ़ी गांव के जंगल में गौवंश के अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर शांत किया। पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को गड्ढा करके जमीन में दबवा दिया।

Tags: merrut news
Previous Post

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगी पूरी बिजली

Next Post

किशोरी ने मामा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
rape

किशोरी ने मामा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

यह भी पढ़ें

Forestry New Year

पर्यावरण दिवस पर जन्म और पर्यावरण से योगी के सरोकार

05/06/2023
गोवा एसएससी रिजल्ट 2020

गोवा बोर्ड की इन वेबसाइटों पर जारी होगा एसएससी का रिजल्ट

28/07/2020
पूर्व सांसद राजेश मिश्रा घायल

वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा सड़क हादसे में घायल, सिर में लगी गंभीर चोट

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version