• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, झील में मिला इस सिंगर का शव

Writer D by Writer D
14/07/2021
in Main Slider, क्राइम, मनोरंजन, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
punjabi singer manmeet singh

punjabi singer manmeet singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पहाड़ी इलाकों में लगातार आ रही बारिश और कई जगह बादल फट जाने के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा इलाके में बारिश-बादल फटने की घटना से तबाही हुई है। यहां कारेरी लेक इलाके से बीते दिन कई शवों को बरामद किया गया। इनमें पंजाब के सूफी सिंगर मनमीत सिंह का शव भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को रेस्क्यू टीम को यहां पर कुल 6 शव बरामद हुए हैं। जिनमें एक महिला, एक बच्चे का शव भी शामिल है। कारेरी गांव के पास ही रेस्क्यू टीम को पंजाबी सूफी सिंगर मनमीत सिंह का शव भी बरामद हुआ है, जबकि जो अन्य लोग इस दौरान गायब हुए थे उन्हें भी अब मृत माना जा रहा है।

पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले मनमीत सिंह अपने भाई समेत कुल पांच लोगों के साथ धर्मशाला घूमने के लिए आए थे। रविवार को वह कारेरी झील घूमने के लिए गए थे, लेकिन तभी हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश शुरू हो गई ऐसे में उन्हें वहां पर ही रुकना पड़ा।

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

माना जा रहा है कि सोमवार को तेज बारिश में मनमीत सिंह और उनके साथी बह गए थे। पुलिस के मुताबिक, मनमीत सिंह और उनके साथी सोमवार को गायब हुए थे जबकि मंगलवार को उनके शव मिल गए हैं। इनके अलावा एक 19 साल की लड़की जो पास के इलाके से ही गायब थी, उसका भी शव मिला है।

आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण हाल बेहाल है। उत्तराखंड हो या फिर हिमाचल प्रदेश हर जगह बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कांगड़ा के पास बारिश के कारण भू-स्खलन हुआ और कई सड़कें जाम हो गईं, जिसके कारण सैकड़ों लोग यहां पर फंस गए हैं।

बारिश के कारण लगे इस जाम में फंसने वाले अधिकतर टूरिस्ट और ट्रकवाले हैं, जिनका कहना है कि वह लंबे वक्त से यहां अटके हैं। उनके पास ना कुछ खाने को है और ना ही कोई मदद पहुंच रही है।

Tags: cliud brust in kangraHimachal Pradeshpunjabi singerpunjabi singer manmeet singhpunjabi songssufi singer
Previous Post

बालों के पकने और गिरने की समस्या से जल्द पाएँ छुटकारा

Next Post

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Cumin Seeds
Main Slider

रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

06/10/2026
उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Deepotsav
Main Slider

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

05/10/2026
Next Post
pigmentation

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

यह भी पढ़ें

plane crashes

छत्तीसगढ़ में विमान हादसा: पहाड़ी से टकराकर प्लेन क्रैश, कई लोगों की मौत की आशंका

20/04/2026
राकेश टिकैत Rakesh Tikait

यूपी व उत्तराखंड में नहीं होगा चक्का जाम, बैठक के बाद राकेश टिकैत ने की घोषणा

05/02/2021

योगीराज में प्रदेश बदहाल हो गया है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त : शिवपाल

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version