• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुजफ्फरपुर के सकरा में बाढ़ विस्थापितों ने सड़क जाम हटाने गई पुलिस पर किया हमला

Desk by Desk
06/08/2020
in Main Slider, मुजफ्फरनगर, राष्ट्रीय
0
चार पुलिसकर्मी घायल

चार पुलिसकर्मी घायल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सकरा। मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड के विष्णुपुर बघनगरी गांव के बाढ़ विस्थापितों ने बुधवार की रात सड़क जाम हटाने गई स्थानीय पुलिस पर हमला कर दिया। आक्रोशितों की भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए न सिर्फ दो पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया, बल्कि उनके हमले में थानाध्यक्ष, एक सैप जवान और दो होमगार्ड के जवान भी घायल हो गये।

चर्चा है कि हमलावरों ने थानाध्यक्ष की पिस्टल भी छीन ली। पूरे घटना क्रम से एनएच 28 पर रात नौ से 11 बजे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। शाम का भोजन न मिलने से नाराज विस्थापितों ने सड़क जाम किया था।

कोरोना वैक्सीन के लिए फाइजर और मोडेर्ना कंपनी के साथ किया समझौता

स्थिति अनियंत्रित होने पर सकरा पुलिस गाड़ी छोड़कर पीछे हट गई। सिर फटने से घायल थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद  समेत सैप जवान रामजी सिंह, होमगार्ड जवान मो बच्चे और दीपलाल बैठा को सकरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद इन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। तीन जवानों में एक का हाथ और दो के पैर टूटने की बात बताई जा रही है।

पंचायत की मुखिया के पति जीतू मिश्रा ने बताया कि विष्णुपुर बघनगरी गांव के करीब एक सौ महादलित बाढ़ विस्थापित एनएच पर शरण लिये हैं। शाम में भोजन नहीं मिलने से वे आक्रोशित थे। सबने सड़क जाम कर दिया। तब सूखा भोजन वितरण शुरू किया गया। वे हंगामा करने लगे। एनएच जाम की सूचना पर सकरा पुलिस पहुंची। भीड़ और उग्र हो गई। पुलिस समझाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच पुलिस और विस्थापितो में झड़प हो गई।

UNSC में जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तान-चीन की चाल एक बार फिर नाकाम

वहीं बाढ़ विस्थापितों ने बताया कि भोजन नहीं मिलने पर हमने सड़क जाम किया था। अचानक सकरा पुलिस पहुंची और बाढ़ पीड़ितों पर लाठीचार्ज कर दी। बीच बचाव में पुलिस और बाढ़ प्रभावित घायल हुए हैं ।घटना की सूचना दारोगा रामउदय शर्मा ने एसएसपी और एएसपी पूर्वी को तत्काल दी। उसके बाद पहुंची अतिरिक्त पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

Tags: angry mobbihar newsfiercely uprootedflood displaced of Vishnupur Baghanagari villageflood victimsflood victims attacked policeFour policemen injuredhindustan newslathicharge chargesMuzaffarpurMuzaffarpur Newspolice clashes to remove jamsroad clashesSakraSakra police stationSakra police station incharge officer injuredtwo police vehicles damageduproar over not getting foodचार पुलिसकर्मी घायलजमकर बवालजाम हटाने गई पुलिस झड़पबाढ़ पीड़ितबाढ़ पीड़ितों ने पुलिस पर किया हमलाभोजन नहीं मिलने पर हंगामामुजफ्फरपुरलाठीचार्ज का लगाया आरोपविष्णुपुर बघनगरी गांव के बाढ़ विस्थापितसकरासकरा थानाध्यक्ष घायलसकरा पुलिस स्टेशनसड़क जाम
Previous Post

UNSC में जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तान-चीन की चाल एक बार फिर नाकाम

Next Post

सुशांत  जीवित थे… एंबुलेंस में गला दबा कर मारा गया! ड्राइवर को आ रहे फैंस के ऐसे धमकी भरे फोन

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
सुशांत राजपूत केस

सुशांत  जीवित थे... एंबुलेंस में गला दबा कर मारा गया! ड्राइवर को आ रहे फैंस के ऐसे धमकी भरे फोन

यह भी पढ़ें

Hyundai की छोटी कार पर आया ₹1.43 लाख का डिस्काउंट, ₹5.55 लाख है कीमत, फीचर्स भी धांसू

Hyundai कार खरीदने का मौका, डिस्काउंट ₹1.43 लाख, फीचर्स फुल लोडेड

08/01/2026
jaishankar

जयशंकर की यूरोपीय देशों को खरी-खरी, भारत अपनी शर्तों पर दुनिया से करेगा बात

27/04/2022
Tractor-Bus Collision

अनियंत्रित होकर बाइक पर पलटी डीसीएम, दो भाइयों समेत तीन की मौत

10/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version