• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खूबसूरती को बढ़ाएगा ये फूल, मिलेगा निखार

Writer D by Writer D
06/07/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Glowing Skin

Glowing Skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खूबसूरत त्वचा (Beautiful Skin) की चाहत को पूरा करने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय करती हैं। वे बाजार में मिलने वाले महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के साथ ही पार्लर में जाकर ट्रीटमेंट लेना पसंद करती हैं। इसी के साथ घरेलू नुस्खों की बात करें तो महिलाएं किचन में मौजूद कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बगिया में खिलने वाले सुंगंधित फूल भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। फूलों में विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जिनकी मदद से त्वचा को निखार (Glow) दिलाने में मदद मिलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह फूलों के इस्तेमाल से सुंदर दिखाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

गुलाब का फूल

गुलाब का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में किया जाता है, क्योंकि यह त्वचा और बालों को मॉइस्चराइज़ करने के साथ ही इंफ़्लेमेशन को भी कम करता है। सेंसेटिव स्किन वाले भी गुलाब के फूल का इस्तेमाल स्किन केयर में कर सकते हैं। मुंहासों की समस्या दूर करनी हो या चाहिए गुलाब सी निखरी रंगत, गुलाब के फूल से मुमकिन से इसे पूरा कर पाना। रोज वॉटर यानि गुलाब जल तो बाजार में मिलता ही है। इसके अलावा इसकी पंखुड़ियों को पीसकर फेस मास्क भी बना सकते हैं। गुलाब स्किन को पूरी तरह हाइड्रेट करता है और डीप क्लैन्जिंग भी करता है।

गुड़हल का फूल

गुड़हल का फूल डेड स्किन से दूर कर नए सेल्स ग्रोथ में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से बढ़ती उम्र के असर को आसानी से कम किया जा सकता है। स्किन पर उम्र का प्रभाव हावी न हो और झुर्रियां दूर रहें इसके लिए आप गुड़हल के फूलों से फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए गुड़हल के फूल की पंखुड़ियों को उबाल लें। फिर इन्हें महीन पीस कर इनका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसमें कुछ बूंदें शहद की मिला लें और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा कर कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें। जब यह पेस्ट सूख जाए तो अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें। यह फेस मास्क आपके चेहरे में ताजगी और निखार लाएगा।

कमल का फूल

यह आपकी त्वचा की ख़ूबसूरती को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रभावी माने जाते हैं। सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से साफ कर लें। अब कमल के फूलों की पंखुड़ियों को क्रश करें। आप चाहें तो दूध मिक्स कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा कर क़रीबन 15 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से साफ कर लें। इसके अलावा आधा चम्मच दूध में कमल की पंखुड़ियों को क्रश कर लें। अब इसमें चंदन पाउडर और बाक़ी बचे हुए दूध को मिक्स कर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और क़रीबन 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से साफ कर लें।

गेंदे का फूल

गेंदे के फूल से सनबर्न से लेकर रैशेस और यहां तक कि चेहरे के दाग़ और काले धब्बों का भी इलाज किया जा सकता है। गेंदे के फूल को फेस पैक में इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, नए स्किन सेल्स की ग्रोथ होती है। कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे आपकी स्किन सेहतमंद दिखाई देती है। ऑयली फेस पैक के लिए आप गेंदे के कुछ फूलों का पेस्ट तैयार कर लें। इसमें एक बड़ा चम्मच दही, आधा चम्मच नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच गुलाब जल डाल लें। सभी सामग्रियों को एक साथ मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब पैक सूख जाए तो चेहरा गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करने से ऑयली स्किन में निखार आएगा। साथ ही दाग धब्बे भी दूर होने लगेंगे।

लैवेंडर का फूल

लैवेंडर त्वचा और बालों की समस्याएं दूर करने में बहुत ही असरदार होता है। रिंकल्स, मुंहासों दूर करने के अलावा बालों को मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है। लैवेंडर के फूल स्किन ऑयल एंड पीएच लेवल को बैलेंस करते हैं। ये ड्राई स्किन को भी रूखा होने से बचाते हैं। इसके फेस मास्क से चेहरे इंफेक्शन भी ठीक होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फूल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।

चमेली का फूल

चमेली के फूल में एंटी-एजिंग तत्व पोर्स को क्लीन करने, फ़ाइन लाइन्स कम करने का काम करता है। एंटी-ऑक्सिडेंट्स की मौजूदगी स्किन को हेल्दी और निखारने का काम करती है। यह त्वचा की टोन को एक समान करता है। पॉल्यूशन का जो असर त्वचा पर पड़ता है, उन कारकों को नष्ट करता है। इस्तेमाल के लिए चमेली के फूलों के पल्प को मोगरा के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखें। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। यह आपके चेहरे को पूरी तरह मॉइस्चराइज कर देगा।

Tags: beauty benefits of flowersBeauty tipsbeauty tips in hindiflowers amazing beauty benefits
Previous Post

पार्टी से पहले मिनटों में बढ़ाए चेहरे का निखार, आजमाए यह फेसपैक

Next Post

नेल आर्ट किट में शामिल करें ये चीजें, घर में ही मिलेगा पार्लर जैसा स्टाइल

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
hindi patrakarita divas
Main Slider

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ‘उदन्त मार्तण्ड’ से डिजिटल युग तक का सफर

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Next Post
Nail Art

नेल आर्ट किट में शामिल करें ये चीजें, घर में ही मिलेगा पार्लर जैसा स्टाइल

यह भी पढ़ें

Janmashtami

वैशाख माह इस दिन मनाई जाएगी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, जानें पूजा विधि

26/04/2024
Ban on use of plastic bottles in government offices

सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल और कागज के दुरुपयोग पर लगी रोक

28/02/2023
Maneka Gandhi

कोर्ट के आदेश नहीं माने, मेनका गांधी के एनिमल केयर सेंटर पर कार्रवाई

23/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version