• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजादी के बाद पहली बार मुलायम के गांव में हो रहा है प्रधान के लिए मतदान

Writer D by Writer D
19/04/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
panchayat chunav

panchayat chunav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक चर्चित मानी जाने वाली समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में प्रधान पद के लिए पहली दफा मतदान किया जा रहा है।

दलित जाति के लिए आरक्षण होने के बाद एकमत होकर नेताजी के करीबी बुजुर्ग रामफल बाल्मीकि को मुलायम परिवार ने प्रधान पद के लिए मैदान में उतारा था, लेकिन एक अन्य महिला विनीता के नामांकन कर देने से सैफई में निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा पर ब्रेक लग गया। इसी कारण सोमवार सुबह 7 बजे से सैफई के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतदान शुरू हो गया है।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले रामफल बाल्‍मीकि को प्रधान बनाने के लिए पूरा सैफई गांव एकमत हो चला है। सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी के नेता और बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, उनके पिता अभय राम सिंह यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ इस मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए पहुंचे। तीनों ने बारी-बारी से नामांकन के बाद अपनी उंगली पर लगी हुई नीली स्याही को दिखाते हुए प्रदर्शन किया।

मैनपुरी: 982 बूथ पर हो रहा शांतिपूर्ण मतदान, महिला मतदाताओं में दिखा उत्साह

इससे पहले कभी भी सैफई गांव में प्रधान पद के लिए मतदान नहीं हुआ है। हमेशा से निर्विरोध प्रधान निर्वाचित होता रहा है। यह पहला मौका है जब सैफई गांव में प्रधान पद के लिए मतदान होने जा रहा है। साल 1971 से लगातार प्रधान निर्वाचित होते आ रहे दर्शन सिंह का पिछले साल 17 अक्टूबर को 1971 निधन हो गया था। रामफल भी दर्शन सिंह की तरह ही मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे हैं। इसी गांव के रामप्रकाश दुबे का कहना है कि लोग 100 प्रतिशत जीत का दावा करते हैं, मेरा दावा तो 110 प्रतिशत का है। रामफल के अलावा कोई दूसरा इस प्रधान नहीं बन पाएगा। सैफई गांव के ही दशरथ सिंह यादव कहते हैं कि रामफल बाल्‍मीकि उनके चाचा सामान हैं और उनको गांव का प्रधान बनाने के लिए सभी ने एक मत होकर तय कर लिया है।

पहले रामफल बाल्‍मीकि के निर्विरोध प्रधान निर्वाचित होने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही थी, लेकिन एक अन्य विनीता के नांमाकन ने निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीद खत्म कर दी। रामफल बाल्‍मीकि सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी है। साल 1967 से मुलायम सिंह यादव से जुड़े रामफल बाल्‍मीकि की पत्नी इससे पहले कई दफा जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है। सैफई गांव के प्रधान पद पहली दफा अनूसुचित जाति के लिए आरक्षित किए जाने पर रामफल बाल्‍मीकि को सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हरी झंडी दी। इससे पहले मुलायम सिंह के दोस्त दर्शन सिंह 1972 से प्रधान निर्वाचित होते रहे।

IFFCO लगा रहा है ऑक्सीजन प्लांट, अस्पतालों में होगी मुफ्त सप्लाई

रामफल बाल्मीकि कहते है कि साल 1967 से नेताजी की सेवा में रहे हैं। नेताजी के साथ क्रांति रथ में भी घूम चुके है। अनुसूचित जाति की सीट घोषित होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आशीर्वाद देकर प्रधान पद के लिए नाम तय किया। सैफई प्रधान सीट कभी इस वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रही। यहां लगातार मुलायम सिंह यादव के बालसखा दर्शन सिंह यादव निर्विरोध प्रधान निर्वाचित होते रहे। दर्शन सिंह का निधन पिछले साल हो गया, इसलिए सैफई की प्रधानी पहली बार दर्शन सिंह यादव के बिना तय की गई है। लेकिन रामफल बाल्मीकी ने दर्शन सिंह का भाई समान बता अपने आप को हर किसी का मुरीद बना लिया है।

Tags: PanchayaPanchayat ChunavPanchayat chunavpanchayat chunav 2021up newsup panchayat chunav
Previous Post

मैनपुरी: 982 बूथ पर हो रहा शांतिपूर्ण मतदान, महिला मतदाताओं में दिखा उत्साह

Next Post

Poco M2 Reloaded भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार, कीमत जान हो जाएँगे हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Next Post
Poco M2 Reloaded

Poco M2 Reloaded भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार, कीमत जान हो जाएँगे हैरान

यह भी पढ़ें

दिल्ली बीजेपी कार्यालय में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव 17 people corona positive in delhi BJP office

वाराणसी में 39 नए कोरोना पॉजिटिव मिले , संक्रमितों का आंकड़ा 2661 पहुंचा

31/07/2020
Syed Ali Geelani

सुपुर्द ए खाक हुए सैयद अली गिलानी, घाटी में बंद की गई इंटरनेट सेवा

02/09/2021

UP Election: छठे चरण का मतदान समाप्त, सीएम योगी सहित 676 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद

03/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version