• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गणतंत्र दिवस पर पहली बार नौ राज्यों के कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Writer D by Writer D
26/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Republic Day

Republic Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 77वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर विधान सभा मार्ग पर संस्कृति विभाग की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर पहली बार देश के नौ राज्यों के 200 से अधिक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम ने देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता के रंग बिखेरे। साथ ही उत्तर प्रदेश के स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के आयोजन में संस्कृति विभाग की ओर से एक अनूठी प्रस्तुति देखने को मिली। इस वर्ष पहली बार नौ राज्यों के कलाकारों ने विधान सभा मार्ग पर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिनमें गुजरात, बिहार, असम, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र से आए कलाकारों ने अपने-अपने राज्यों की लोक संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया। अरुणाचल प्रदेश के कलाकारों ने सिंगफो व निशि जनजाति के लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

बिहार के मिथिलांचल का झिझिया नृत्य, छत्तीसगढ़ का राउत नाचा, गुजरात का ढाल-तलवार रास तथा जम्मू-कश्मीर का रऊफ नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। मध्य प्रदेश के बधाई, महाराष्ट्र के लेजियम, सिक्किम के तमांग सेलो और त्रिपुरा के जनजातीय लोक नृत्य ने विविधता में एकता की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने भी प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का भव्य प्रदर्शन किया। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कलाकारों ने कथक, अयोध्या के बधावा और फारूवाही लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में मथुरा का शंख वादन और मयूर लोक नृत्य, साथ ही प्रयागराज का ढेढ़िया लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त, स्कूली छात्रों की टुकड़ियों ने भी राष्ट्रीय एकता की थीम पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के इस सांस्कृतिक आयोजन ने दर्शकों में जोश और उत्साह का संचार किया। संस्कृति विभाग की इस रचनात्मक पहल ने प्रदेश की राजधानी से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का सशक्त संदेश प्रसारित किया।

Tags: 77th republic day
Previous Post

अलग भाषाएं, अलग कलाएं व अलग परंपराएं, फिर भी सभी का भाव एक – “एक भारत-श्रेष्ठ भारत”: मुख्यमंत्री

Next Post

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

A new identity gained through the CM Yuva Yojana
इटावा

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

02/09/2026
Kashi to be alerted before floods.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ से पहले अलर्ट होगी काशी: 3-डी डिजिटल ट्विन तकनीक बताएगी कौन से इलाके होंगे प्रभावित

02/09/2026
Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

02/09/2026
Next Post
AK Sharma

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

benefits of paneer

ब्लड शुगर के स्तर को रखता है नियंत्रित ये पनीर, जानें इसके फायदे

07/01/2022

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सीएम पुष्कर सहित उत्तराखंड के नेता हुए शामिल

07/11/2021
Surya

तुला राशि में गोचर करने वाले हैं सूर्य देव, इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी

13/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version