• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किशोरी पर बनाया जबरन धर्म परिवर्तन व गर्भपात का दबाव, केस दर्ज

Writer D by Writer D
02/08/2021
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
FIR lodge

FIR lodge

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी ले जामो क्षेत्र में अनुसूचित जाति की एक किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन व गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर एक युवक व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

यह घटना जामो क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ हुई। उसके पिता ने रविवार को पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के एक समुदाय विशेष के युवक व उसके पिता पर गंभीर आरोप लगाया है। तहरीर में किशोरी के पिता ने कहा कि वह अहमदाबाद में नौकरी करता है।

शुक्रवार को जब वह घर आया तो पता चला कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव का एक युवक सात माह से जबरन यौन संबंध बना रहा था। इस बीच उसकी पुत्री गर्भवती हो गई। आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी पर शनिवार रात आरोपी युवक नौशाद व उसका पिता इस्लाम घर आए और जबरन गर्भपात कराने तथा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे।

इससे इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस गांव पहुंची तो पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। जामो पुलिस ने तहरीर पर दोनों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम, पाक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उप निरीक्षक वीपी पाठक ने बताया कि पीड़ित किशोरी को महिला आरक्षी के साथ चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags: amethi newscrime newsFIR lodgeup news
Previous Post

पुलिस हिरासत से फरार हुआ गैंगस्टर, तलाश में जुटी पुलिस

Next Post

डीआईजी ने दरोगाओं की लगाई क्लास, सिखाया नैतिकता का पाठ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
dig amit pathak

डीआईजी ने दरोगाओं की लगाई क्लास, सिखाया नैतिकता का पाठ

यह भी पढ़ें

सेंसेक्स की शीर्ष में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस को सबसे अधिक नुकसान

16/08/2020
cm yogi

Lulu Mall विवाद पर सीएम योगी सख्त, बोले- मॉल को राजनीति का अड्डा न बनने दे प्रशासन

19/07/2022
raj kundra-shilpa shetty

राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस की चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी भी है गवाह

16/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version