• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

LAC को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चेताया, कही यह बात…

Desk by Desk
27/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के साथ सीमा विवाद का समाधान सभी समझौतों एवं सहमतियों का सम्मान करते कही है। उन्होंने कहा कि एकतरफा ढंग से यथास्थिति में बदलाव का प्रयास किये बिना ही प्रतिपादित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर भारत का रूख स्पष्ट किया है।

जयशंकर ने लद्दाख की स्थिति को 1962 के संघर्ष के बाद ‘सबसे गंभीर’ बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अभी तैनात सुरक्षा बलों की संख्या भी ‘अभूतपूर्व’ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी सीमा स्थितियों का समाधान कूटनीति के जरिये हुआ है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में 15 फीसदी सीटें बढ़ाई, लेकिन फीस नहीं

जयशंकर ने अपनी पुस्तक ‘द इंडिया वे : स्ट्रैटजिज फार एन अंसर्टेन वर्ल्ड’ के लोकार्पण से पहले रेडिफ डाट काम को दिये साक्षात्कार में विदेश मंत्री ने कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं, हम चीन के साथ राजनयिक और सैन्य दोनों माध्यमों से बातचीत कर रहे हैं. वास्तव में दोनों साथ चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब बात समाधान निकालने की है, तब यह सभी समझौतों एवं सहमतियों का सम्मान करके प्रतिपादित किया जाना चाहिए। एकतरफा ढंग से यथास्थिति में बदलाव का प्रयास नहीं होना चाहिए। बता दें कि भारत जोर दे रहा है कि चीन के साथ सीमा गतिरोध का समाधान दोनों देशों के बीच सीमा प्रबंधन के लिये वर्तमान समझौतों और प्रोटोकाल के अनुरूप निकाला जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने सीमा विवाद से पहले लिखी अपनी पुस्तक में भारत और चीन के भविष्य का चित्रण कैसे किया है? विदेश मंत्री ने कहा कि यह दोनों के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण संबंध है और इसके लिये रणनीति और दृष्टि की जरूरत है।

सीमा पर शांति हमारे संबंधों का आधार

जयशंकर ने कहा कि मैंने कहा है कि भारत और चीन के साथ मिलकर काम करने की क्षमता एशिया की शताब्दी का निर्धारण करेगी, लेकिन उनकी कठिनाई इसे कमतर कर सकती है। इसलिये यह दोनों के लिये बेहद महत्वपूर्ण संबंध है। इसमें समस्याएं भी है और मैंने स्पष्ट रूप से इसे माना है।

उन्होंने कहा कि हमें इसमें ईमानदार संवाद की जरूरत है, भारतीयों के बीच और भारत और चीन के बीच। इसलिये इस संबंध में रणनीति और सोच की जरूरत है। सीमा विवाद के संबंधों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा कि भारत ने चीनी पक्ष को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि सीमा पर शांति हमारे संबंधों का आधार है। उन्होंने कहा कि अगर हम पिछले तीन दशक पर ध्यान दें तब यह स्वत: ही स्पष्ट हो जाता है।

एयूडी ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख

भारत और चीन पिछले तीन महीने से पूर्वी लद्दाख में तनावपूर्ण गतिरोध की स्थिति में है जबकि कई दौर की राजनयिक और सैन्य स्तर की बातचीत हो चुकी है। यह तनाव तब बढ़ गया जब गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हो गए और चीनी सैन्य पक्ष में भी कुछ मौतें हुई। जयशंकर ने कहा कि यह निश्चित तौर पर 1962 के बाद सबसे गंभीर स्थिति है। वास्तव में 45 वर्षो के बाद इस सीमा पर सैनिकों की मौत हुई। दोनों पक्षों की ओर से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अभी तैनात सुरक्षा बलों की संख्या भी ‘अभूतपूर्व’ है।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिये जो सब कुछ करेगा

विदेश मंत्री ने डोकलाम सहित चीन के साथ सीमा पर तनाव की घटनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिये जो कुछ करना होगा। वह करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में देपसांग, चुमार, डोकलाम आदि पर सीमा विवाद पैदा हुए हैं। इसमें प्रत्येक एक दूसरे से अलग था, लेकिन इसमें एक बात समान थी कि इनका समाधान राजनयिक प्रयासों से हुआ।

जयशंकर ने कहा कि मैं वर्तमान स्थिति की गंभीरता या जटिल प्रकृति को कम नहीं बता रहा। स्वभाविक रूप से हमें अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिये जो कुछ करना चाहिए, वह करना होगा। जयशंकर ने अपने साक्षात्कार में भारत रूस संबंध, जवाहर लाल नेहरू के गुटनिरपेक्षता की प्रासंगिकता, अतीत के बोझ एवं ऐतिहासिक वैश्विक घटनाओं के 1977 के बाद से भारतीय कूटनीति पर प्रभाव सहित विविधि मुद्दों पर विचार व्यक्त किए।

21वीं शताब्दी में भारत दुनिया में प्रमुख स्थान हासिल करने को उन्मुख

21वीं शताब्दी में सामरिक लक्ष्यों को हासिल करने के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एक अरब से अधिक जनसंख्या वाले सभ्य समाज के साथ यह देश दुनिया में प्रमुख स्थान हासिल करने को उन्मुख है। विदेश मंत्री ने कहा कि यह हमें अद्भुत स्थिति में रखता है। केवल चीन ही ऐसी स्थिति का दावा कर सकता है।

अमेरिका के साथ संबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि अमेरिका में व्यापक आयामों में हमें समर्थन हासिल है। यह संबंध विभिन्न प्रशासन के तहत आगे बढ़े हें और गहरे हुए हैं। रूस के साथ संबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि ये पिछले तीन दशकों में कई क्षेत्रों में काफी मजबूत हुए हैं।

Tags: asiaExternal Affairs Minister S. Jaishankarindia china clashlacs jaishankarएलएसीएशियाएस जयशंकरभारत चीन तनावविदेश मंत्री एस जयशंकर
Previous Post

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की सभी परीक्षाएं स्थगित

Next Post

सपा ने NEET-JEE को रद्द किए जाने की मांग को लेकर राजभवन पर प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठी

Desk

Desk

Related Posts

Marco Rubio
उत्तर प्रदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे आगरा, सपत्नीक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा

25/05/2026
Today is the thirteenth day of Prateek Yadav's death.
Main Slider

प्रतीक यादव की तेरहवीं आज, कार्ड में अपर्णा-अखिलेश समेत पूरे परिवार का नाम शामिल

25/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और जनसमस्याओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

25/05/2026
CM Dhami
Main Slider

दैनिक जागरण हल्द्वानी का सफर बदलावों का जीवंत दस्तावेज : CM धामी

25/05/2026
Petrol
Business

चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 2.61 रुपये, डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा

25/05/2026
Next Post
सपा का राजभवन पर प्रदर्शनSP's protests at the Raj Bhavan

सपा ने NEET-JEE को रद्द किए जाने की मांग को लेकर राजभवन पर प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठी

यह भी पढ़ें

अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में उत्तराखण्ड में अन्नोत्सव आयोजित किया जायेगा : धामी

15/08/2021
CM Nayab Singh Saini

पीजीआईएमएस रोहतक में शुरू होगा स्टेट ट्रांसप्लांट सेंटर: नायब सिंह

18/06/2024
बारिश ने तोड़ा रिकार्ड

मुंबई में मौसम विभाग ने हाइटाइड का अलर्ट जारी, कोलाबा में बारिश ने तोड़ा 46 साल का रिकार्ड

06/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version