• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 601.057 अरब डॉलर पर

Writer D by Writer D
11/06/2022
in Business, Main Slider
0
Foreign exchange reserves

Foreign Exchange Reserves

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन जंग के बीच विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट आई है। देश का विदेशी मुद्रा (Forex reserves ) भंडार 3 जून को समाप्त हफ्ते में 30.6 करोड़ डॉलर घटकर 601.057 अरब डॉलर पर आ गया। हालांकि, इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 3.854 अरब डॉलर बढ़कर 601.363 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने देर रात जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक 3 जून, 2022 को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा (Forex reserves ) भंडार 30.6 करोड़ डॉलर घटकर 601.057 अरब डॉलर रहा है, जबकि 27 मई, 2022 को समाप्त हफ्ते में यह 3.854 अरब डॉलर बढ़कर 601.363 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। वहीं, इससे पिछले हफ्ते 20 मई को विदेशी मुद्रा भंडार 4.230 अरब डॉलर बढ़कर 597.509 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार घटने की वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में आई गिरावट है, जो कुल मुद्रा भंडार का एक अहम घटक होता है।

इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) भी 20.8 करोड़ डॉलर घटकर 536.779 अरब डॉलर रह गई। आंकड़ों के मुताबिक आलोच्य हफ्ते में स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 7.4 करोड़ डॉलर घटकर 40.843 अरब डॉलर रह गया।

जस्टिन बीबर इस गंभीर बीमारी के हुए शिकार, चेहरा हुआ पैरलाइज्ड

इसके अलावा समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 2.8 करोड़ डॉलर घटकर 18.41 अरब डॉलर रह गया है। हालांकि, आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार 50 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.025 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

गौरतलब है कि डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में उनके मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

Tags: dollorsForeign exchange BusinessForeign exchange Newsforeign exchange reserveForeign exchange resevers
Previous Post

जस्टिन बीबर इस गंभीर बीमारी के हुए शिकार, चेहरा हुआ पैरलाइज्ड

Next Post

तालाब का पानी अचानक हुआ गुलाबी, लोगों ने कहा चमत्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Sonam Wangchuk's wife Geetanjali issues ultimatum to Safdarjung Hospital
Main Slider

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, पत्नी ने इलाज को लेकर रखी शर्त

18/07/2026
Next Post
pink

तालाब का पानी अचानक हुआ गुलाबी, लोगों ने कहा चमत्कार

यह भी पढ़ें

rinku sharma murder case

रिंकू शर्मा हत्याकांड: चार और गिरफ्तार, CCTV में मारपीट करते दिखे आरोपी

21/02/2021

कोरोना ज्यादा गंभीर तभी है, जब हम उसे छुपाते हैं : नरोत्तम

12/08/2020
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, चचेरे भाई की 18 दुकानें कुर्क

12/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version