Main Sliderबिहारमनोरंजनराष्ट्रीय

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का ‘रॉबिनहुड अवतार’, देखें Viral Video

नई दिल्ली। बिहार पुलिस के महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय बीते मंगलवार को  स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके हैं। गुप्तेश्वर पांडेय के रिटायरमेंट के बाद बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी दीपक ठाकुर ने अपने गीत के माध्यम से खास बना दिया है।

हिना खान ने अपने बिंदास लुक से चुराया फैन्स का दिल

दीपक ठाकुर ने इस गाने टाइटल ‘रॉबिनहुड बिहार के’ रखा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो थोड़ा सा कंफ्यूजन में जरूर है, लेकिन, दीपक ठाकुर ने गुप्तेश्वर पांडेय पर बने इस गाने में उनकी जमकर तारीफें की है। दीपक ठाकुर के इस गाने को लेकर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

https://twitter.com/maryashakil/status/1308650387566735360

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पांडेय का अंदाज और एक्शन देखने लायक है। उनके वीआरएस लेने के एक दिन बाद ही ये वीडियो सामने आया है। वीडियो में दीपक, गुप्तेश्वर ने बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। बातें करते हुए दीपक कहते हैं कि मौत और अपराधी उन्हें लेकर भगवान से भी दुआ मांगने लगते हैं। गाने में गुप्तेश्वर पांडेय का जिक्र बिहार के रॉबिनहुड के रूप में किया गया है। गाने में गुप्तेश्वर पांडेय को जनता का हीरो बताया गया है, साथ ही उनके काम की भी जमकर तारीफें की गई हैं। बता दें कि अब तक इस वीडियो पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

NCB ने दीपिका पादुकोण सहित इन अभिनेत्रियों को भेजा समन

बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय को पिछले साल ही बिहार का पुलिस महानिदेशक बनाया गया था। वे अगले साल फरवरी में रिटायर भी होने वाले थे। पांडेय को वीआरएस दे दिया गया है और उनकी जगह एसके सिंघल बिहार के नए डीजीपी बनाए गए हैं। वहीं, बात अगर दीपक ठाकुर की जाए तो उन्हें फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के जरिए फेम मिला है। वो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button