• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
15/12/2025
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Former BJP MP Dr. Ram Vilas Vedanti passes away

Former BJP MP Dr. Ram Vilas Vedanti passes away

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और  बीजेपी के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती (Dr. Ram Vilas Vedanti) का निधन हो गया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के रीवा में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली है। पूर्व सांसद व रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी शोक संवेदना जताई है।

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 15, 2025

अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन से प्रमुख रूप से जुड़े रहे भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती (Dr. Ram Vilas Vedanti) का निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से तबीयत खराब होने के बाद उनका इलाज मध्यप्रदेश में रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में चल रहा था। इसी बीच सोमवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जा रहा है। यहां मंगलवार को सरयू में जल समाधि दी जाएगी।

67 वर्षीय रामविलास (Dr. Ram Vilas Vedanti) पिछले दो दिनों से राम कथा के लिए मध्य प्रदेश के रीवा में प्रवास कर रहे थे। रविवार को उन्हें यूरिन पास न होने की दिक्कत हुई। दिक्कत के बाद संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को उनके बीमार होने की जानकारी मिली तो एयरलिफ्ट करके भोपाल जाने की व्यवस्था कराई लेकिन विजिबिलिटी कम होने के चलते विमान भोपाल में उतर नहीं पाया। इसकी वजह से वापस रीवा में ही भर्ती करना पड़ा। इस बीच मध्य रात्रि को उन्हें हार्ट अटैक आया। सोमवार की सुबह दोबारा हार्ट अटैक की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल प्रबंधन से उनकी सेहत की जानकारी ली। उन्हें एयरलिफ्ट कर मेदांता ले जाए जाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन खराब मौसम और डॉ वेदांती (Dr. Ram Vilas Vedanti) की सेहत में उतार-चढ़ाव को देखते हुए डॉक्टरों ने फिलहाल एयरलिफ्ट करने की इजाजत नहीं दी। मेदांता के चिकित्सकों से चर्चा के बाद उन्हें स्टेबल करके ही मेदांता भेजने पर सहमति बनी। इस बीच दोपहर साढ़े बारह बजे उनकी सांसें टूट गईं।

उनका जन्म रीवा के गुढ़वा गांव में 7 अक्टूबर 1958 को हुआ था। वे 12 वीं लोकसभा में यूपी के प्रतापगढ़ से बीजेपी के सांसद चुने गए थे। इससे पहले वर्ष 1996 में मछली शहर सीट से भी सांसद रहे।

Tags: Dr. Ram Vilas Vedanti
Previous Post

जनसेवाओं का संगमः डीएम की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में बहुउद्देशीय शिविर

Next Post

नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 देखेंगे पीएम मोदी, स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगाः सीएम योगी

26/05/2026
Next Post
Akhanda 2

नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 देखेंगे पीएम मोदी, स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी शुरू

यह भी पढ़ें

Yami Gautam seen in saree for the first time after marriage, fans said

शादी के बाद पहली बार साड़ी में दिखी यामी गौतम, फैंस बोले

06/06/2021
tractor trolley accident

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी, सात बच्चों समेत 15 की मौत

24/02/2024
ganesh jayanti

Ganesh Chaturthi : जानें क्यों श्रीगणेश जी को कहा जाता है गणपति?

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version