• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी की पूर्व सांसद रूपा गांगुली गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
03/10/2024
in पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Roopa Ganguly

Roopa Ganguly

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्व सांसद रूपा गांगुली (Roopa Ganguly ) को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह बांसद्रोणी पुलिस स्टेशन के सामने धरना दे रही थीं। उन्होंने बीती पूरी रात पुलिस थाने के सामने धरना दिया। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण था। पूरी रात रूपा गांगुली थाने के बाहर बैठी रहीं। इस बीच बंगाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लाल बाजार लेकर गई है।

रिपार्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रूपा गांगुली (Roopa Ganguly ) बीती रात से ही बांसद्रोणी पुलिस थाने में धरना दे रही थीं। रूपा को 3 अक्तूबर की सुबह गिरफ्तार किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की मानें तो पुलिस ने रूपा को तकरीबन 10 बजे हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें लाल रंग की गाड़ी में बिठाकर लाल बाजार ले जाया गया।

इस बीच राजनीतिक उत्तेजना और विवाद बढ़ने लगा है। रूपा गांगुली (Roopa Ganguly ) ने आरोप लगाया है कि उनका बैग थाने में रह गया। यहां तक कि उनको शौचालय जाने की अनुमति नहीं दी गई। रूपा की गिरफ्तारी पर राज्य बीजेपी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि वह बांसद्रोणी घटना का विरोध करते हुए थाने में बैठी थीं, लेकिन राज्य की तृणमूल सरकार आलोचना सहन नहीं कर सकती।

योगी सरकार में “वेस्ट से वेल्थ” बन रही है पराली

दरअसल, भाजपा नेता बांसद्रोणी में हुई सड़क दुर्घटना को लेकर नाराज थीं। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस की हिलावली के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। रूपा गांगुली का कहना था कि जब तक पुलिस आरोपियों को हिरासत में नहीं लेती, वो थाने के सामने धरना देती रहेंगी। पुलिस ने उन्हें समझाने का भी भरकस प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुईं।

जानें क्या है मामला?

बता दें कि बीते बुधवार सुबह कोलकाता नगर निगम के 113 नंबर वार्ड के निवासी एक नौवीं कक्षा का छात्र कोचिंग सेंटर जा रहा था। उस सेंटर के पास सड़क मरम्मत का काम चल रहा था। वहां एक जेसीबी ने उस छात्र को कुचल दिया। छात्र को गंभीर चोट लगी थी। रक्तरंजित अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

इस घटना के बाद बांसद्रोणी में माहौल तनावपूर्ण हो गए। स्थानीय निवासियों का आरोप था कि छात्र की मौत के बाद से स्थानीय काउंसिलर अनिता मजूमदार का कोई पता नहीं चला। सड़क की खराब स्थिति को लेकर गुस्सा बढ़ गया था। लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। पाटुली थाने के ओसी को रोककर प्रदर्शन किया गया। बाद में कोलकाता पुलिस के सहायक आयुक्त प्रदीप घोषाल भी प्रदर्शन के सामने आए। शाम को कोलकाता पुलिस के डीसी (दक्षिण उपनगर) विदिशा कलिता दासगुप्ता घटना स्थल पर पहुंची, तो धरपकड़ शुरू हुई।

Tags: Bengal NewsKolkata newsNational newsRoopa Ganguly
Previous Post

योगी सरकार में “वेस्ट से वेल्थ” बन रही है पराली

Next Post

सपा नेता मोईद खान की कम नहीं हो रही मुश्किलें, लगा धोखाधड़ी का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
CM Dhami
राजनीति

नियुक्ति पत्र नहीं, यह जनसेवा का संकल्प पत्र है: सीएम धामी

14/05/2026
Next Post
Moeed Khan)

सपा नेता मोईद खान की कम नहीं हो रही मुश्किलें, लगा धोखाधड़ी का आरोप

यह भी पढ़ें

ibps clerk notification

IBPS RRB में ऑफिसर स्केल 2 व 3 का स्कोर कार्ड जारी

02/12/2020
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या मामले में थाना प्रभारी निलंबित

27/08/2022
A family troubled by land dispute attempted suicide

GST अफसरों की कस्टडी से लूटा ट्रक, सिपाहियों को पीटकर लुटेरे फरार

24/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version