• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी पर कसा शिकंजा, अस्पताल पर लगी सील

Writer D by Writer D
06/04/2022
in उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के गैरकानूनी धंधों पर सरकारी डंडा चलना शुरू हो गया है। बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा याकूब कुरैशी (Yakub Qureshi) का हॉस्पिटल बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। इस दौरान अस्पताल के बाहर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

अल्लीपुर गांव में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की अलफहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड नामक मीट फैक्ट्री लंबे समय से बिना लाइसेंस चल रही थी। पुलिस ने याकूब समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और पुराने आपराधिक मामले खंगाल कर गैंगस्टर लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस द्वारा जारी किए गए नोटिस का भी याकूब कुरैशी ने कोई जवाब नहीं दिया है। फैक्ट्री से बरामद मीट को नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। बताया जाता है कि नियम विरुद्ध बनी याकूब की मीट फैक्ट्री को भी गिराया जा सकता है।

सिटी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाई सील

हापुड़ रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल का संचालन याकूब कुरैशी का परिवार करता था। बिना रजिस्ट्रेशन के ही यह अस्पताल चल रहा था। अब स्वास्थ्य विभाग ने भी याकूब कुरैशी पर शिकंजा कस दिया है। इसकी पहले से ही भनक लगने पर याकूब ने अस्पताल का संचालन बंद कर दिया।

बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. जावेद हुसैन और डॉ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम सिटी हॉस्पिटल पहुंची। डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि यह हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा था। इसलिए इस पर सील लगाई गई है। इस दौरान नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर मौजूद रही।

वॉयस ऑफ लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अविनाश मिश्रा का निधन, CM योगी ने जताया दुख

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि 2019 से सिटी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल नहीं कराया गया था। तीन बार नोटिस देने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया गया। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। मेरठ में बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभी हाल में बिना पंजीकरण चल रही पैथोलॉजी लैब के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

Tags: crime newsmerrut newsup newsYakub Qureshi
Previous Post

वॉयस ऑफ लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अविनाश मिश्रा का निधन, CM योगी ने जताया दुख

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

free ration

यूपी में फिर गेमचेंजर बनेंगी मुफ्त राशन योजना

05/04/2024
Storm

देहरादून में आंधी-बारिश का कहर, सीएम आवास के पास गिरे पेड़

21/04/2023
CM Dhami

उत्तराखण्ड में 600 अवैध ढांचों को हटाया गया – धामी

05/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version