• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ढाबे में घुसी पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की गाड़ी, बाल-बाल बचे

Writer D by Writer D
30/12/2020
in Main Slider, क्राइम, खेल
0
Mohammad Azharuddin's car accident

Mohammad Azharuddin's car accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की गाड़ी ढाबे में घुस गई। इस हादसे में अजहरुद्दीन बाल-बाल बचे हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर सूरवाल थाने के पास हुआ।

57 साल के पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन अपने परिवार के साथ रणथंभौर आ रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। इसी दौरान कार कंट्रोल से बाहर हो गई और फूल मोहम्मद चौराहे पर एक ढाबे में घुस गई। ढाबे पर काम कर रहा एक युवक घायल हो गया।

Former Cricketer Mohammad Azharuddin’s car met with an accident in Soorwal, Rajasthan earlier today.

He is unhurt, as per his personal assistant. pic.twitter.com/3hpKRNMMYm

— ANI (@ANI) December 30, 2020

हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन जब सबको पता चला कि कार में खुद अजहरुद्दीन बैठे हैं तो लोग हैरान रह गए। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद DSP नारायण तिवारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अजहरुद्दीन परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए सवाई माधोपुर के रणथंभौर जा रहे थे।

बेरूत बंदरगाह पर हुए शक्‍तिशाली विस्‍फोट में कितना था अमोनियम नाइट्रेट

अजहरुद्दीन के साथ आ रहे व्यक्ति को हल्की चोट आई। इसके बाद दूसरी गाड़ी से मोहम्मद अजहरुद्दीन को परिवार सहित होटल पहुंचाया गया। मोहम्मद अजहरुद्दीन और उनका परिवार अब रणथम्भौर के होटल अमन ए खास में पहुंच गया है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजहरुद्दीन पिछले हफ्ते अहमदाबाद में थे, जहां उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वार्षिक आम सभा बैठक में (AGM) भाग लिया था।

AGM से एक दिन पहले सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में एक फ्रेन्डली मैच खेला गया। अजहरुद्दीन ने जय शाह की नेतृत्व वाली सेक्रेटरी XI के लिए खेलते हुए 37 रन बनाए थे। इस मैच में सेक्रेटरी XI ने  सौरव गांगुली की प्रेसिडेंट XI को 28 रनों से मात दी थी। भारत के लिए अजहर ने 99 टेस्ट मैचों में 45.03 की औसत से 6215 रन बनाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन है। इसके अलावा 334 वनडे में उन्होंने 36.92 की औसत से 9378 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 153* रन रहा है।

Tags: mohammad azharuddinMohammad Azharuddin latest newsMohammad Azharuddin NewsMohammad Azharuddin's car accident
Previous Post

बेरूत बंदरगाह पर हुए शक्‍तिशाली विस्‍फोट में कितना था अमोनियम नाइट्रेट

Next Post

पैसों के लेनदेन को लेकर उपद्रवियों ने चलायी ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Prashant Kishor
Main Slider

सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री होना मेरी जीत का कारण: प्रशांत किशोर

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

03/08/2026
Rekha Arya embarks on Kanwar Yatra with a pledge to host the 2036 Olympics
Main Slider

2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ कांवड़ यात्रा पर रेखा आर्या

03/08/2026
CM Yogi
Main Slider

आलम बदी के कार्यों ने बताया, जनता व क्षेत्र के प्रति समर्पित रहें तो आयु मायने नहीं रखतीः मुख्यमंत्री

03/08/2026
Next Post
crime

पैसों के लेनदेन को लेकर उपद्रवियों ने चलायी ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

ठाणे महानगरपालिका में नर्स समेत 2995 पदों पर भर्तियां

23/07/2020

पत्नी को भरण पोषण न दे सकने पर मजिस्ट्रेट पति की गिरफ्तारी का वारंट जारी नहीं कर सकता

21/04/2022
CM Vishnudev Sai

भगत सिंह का जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

28/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version