Main Sliderबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

श्री मांझी ने ट्वीट कर बताया, “आज मैंने अपना कोरोना का टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले एक सप्ताह में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं अथवा मैं जिनसे मिला हूं, उनसे आग्रह है कि वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।”

किसान समर्थन में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार

गौरतलब है कि इससे पूर्व बिहार विधानसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद राजीव प्रताप रूडी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह, मंत्री शैलेश कुमार तथा विधायक अरुण कुमार सिन्हा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button