• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CIA एक्स ऑफिसर का धमाका, पाकिस्तान के परमाणु प्लान पर बड़ा खुलासा!

Writer D by Writer D
25/10/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Former CIA officer John Kiriakou makes a major revelation.

Former CIA officer John Kiriakou makes a major revelation.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) ने अपने परमाणु हथियारों का नियंत्रण अमेरिका को सौंप दिया था। यह दावा शुक्रवार को अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व अफसर जॉन किरियाकू (John Kiriakou) ने किया है। किरियाकू ने कहा कि अमेरिका ने मुशर्रफ को लाखों डॉलर की मदद के जरिए ‘खरीद’ लिया था। उनके शासनकाल में अमेरिका को पाकिस्तान (Pakistan) की सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों तक लगभग पूरी पहुंच थी। उन्होंने कहा, कि हमने लाखों डॉलर की सैन्य और आर्थिक मदद दी। बदले में मुशर्रफ (Musharraf) ने हमें सब कुछ करने दिया।

किरियाकू (John Kiriakou) ने यह बयान एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुशर्रफ ने दोहरे खेल खेले। उन्होंने एक तरफ अमेरिका के साथ दिखावा किया और दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना और चरमपंथियों को भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां जारी रखने दिया।

2002 में भारत और पाकिस्तान थे युद्ध के कगार पर

किरियाकू (Kiriaku) ने बताया कि 2002 में भारत और पाकिस्तान युद्ध के कगार पर थे। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद से अमेरिकी अधिकारियों के परिवारों को निकाल लिया गया था। हमें लगा कि भारत और पाकिस्तान युद्ध में उतर सकते हैं। उन्होंने 2001 में संसद हमले के बाद भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन पराक्रम (Operation Parakram) का जिक्र किया। किरियाकू ने दावा किया कि अमेरिकी उप विदेश मंत्री ने दिल्ली और इस्लामाबाद का दौरा कर दोनों देशों के बीच समझौता करवाया।

2008 मुंबई हमलों पर बात करते हुए किरियाकू (John Kiriakou) ने कहा कि मुझे नहीं लगता था कि यह अल-कायदा है। मुझे हमेशा लगता रहा कि ये पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूह थे। और ऐसा ही साबित हुआ। असली कहानी यह थी कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद फैला रहा था और किसी ने कुछ नहीं किया।

PAK परमाणु वैज्ञानिक को सऊदी ने बचाया

पूर्व CIA अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान को अमेरिकी कार्रवाई से बचाने में सऊदी अरब (Saudi Arabia) का अहम रोल था। सऊदी ने अमेरिका को कहा कि खान को न छेड़ा जाए, जिससे अमेरिका ने अपने प्लान को छोड़ दिया।

किरियाकू (John Kiriakou) ने अमेरिकी विदेश नीति (US Foreign Policy) पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका लोकतंत्र का ढोंग करता है, लेकिन वास्तव में अपने स्वार्थ के अनुसार काम करता है। उन्होंने यह भी बताया कि सऊदी और अमेरिका का रिश्ता पूरी तरह लेन-देन पर आधारित है, अमेरिका तेल खरीदता है और सऊदी हथियार। किरियाकू (John Kiriakou)  ने कहा कि वैश्विक ताकतों का संतुलन बदल रहा है। अब सऊदी अरब (Saudi Arabia), चीन और भारत अपनी रणनीतिक भूमिका को नया आकार दे रहे हैं।

Tags: international News
Previous Post

सफ़र अमानवीय… कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें? राहुल गांधी ने रेलवे से पूछा सवाल

Next Post

सीएम योगी के प्रयासों से पुनः शुरू हुई संभल की पौराणिक 24 कोसी परिक्रमा

Writer D

Writer D

Related Posts

Iranian attack on US base in Kuwait
अंतर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

13/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को मिलेगा करारा जवाब…ट्रंप की खुली चेतावनी

11/07/2026
Donald Trump
Main Slider

इस्राइल का बड़ा दावा: ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान?

10/07/2026
Huge fire breaks out at shoe factory in China
Main Slider

चीन की जूता फैक्टरी में भीषण आग, 28 लोगों की मौत

09/07/2026
Next Post
24 Kosi Parikarima

सीएम योगी के प्रयासों से पुनः शुरू हुई संभल की पौराणिक 24 कोसी परिक्रमा

यह भी पढ़ें

रूस ने अप्रैल में ही बना ली कोरोना वैक्सीन

रूस ने अप्रैल में ही बना ली कोरोना वैक्सीन, प्रमुख लोगों को दिया जा चुका है डोज़

21/07/2020
Amarnath Yatra

भारी बारिश ने अमरनाथ यात्रा पर लगाई ब्रेक, भूस्खलन में फंसे कई यात्री; सेना ने संभाला मोर्चा

17/07/2025
Maha Kumbh

महाकुम्भ से विदा हुए सनातन के संरक्षक दंडी स्वामी संत, संगम में किया महाकुम्भ का आखिरी स्नान

15/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version