• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में काट रहे थे उम्रकैद

Writer D by Writer D
20/08/2026
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Sajjan Kumar

Sajjan Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार (Sajjan Kumar) का गुरुवार को निधन हो गया। सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्या के बाद अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके बेटे जग प्रवेश कुमार अस्पताल पहुंचे।

सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

दिल्ली की राजनीति में रहा लंबा सफर

सज्जन कुमार का जन्म 23 सितंबर 1945 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 1970 के दशक में राजनीति में कदम रखा और दिल्ली नगर निगम के पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।

बाद में वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव रहे। वह 1980, 1991 और 2004 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। बाहरी दिल्ली की राजनीति में उनका लंबे समय तक प्रभाव रहा और उन्हें संजय गांधी के करीबी नेताओं में गिना जाता था।

1984 दंगा मामले में हुई थी दोषसिद्धि

सज्जन कुमार पर 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान हिंसा भड़काने और हत्याओं में भूमिका के आरोप लगे थे। 17 दिसंबर 2018 को दिल्ली हाईकोर्ट ने पालम कॉलोनी मामले में उन्हें दोषी ठहराया था। इस मामले में पांच सिखों की हत्या और एक गुरुद्वारे में आग लगाए जाने का आरोप था। अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

इसके अलावा फरवरी 2025 में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सरस्वती विहार मामले में भी उन्हें दोषी करार दिया था। इस मामले में जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से जुड़े आरोप थे। इस मामले में भी उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

कुछ मामलों में हुए थे बरी

1984 के दंगों से जुड़े सभी मामलों में सज्जन कुमार दोषी नहीं ठहराए गए थे। सुल्तानपुरी और जनकपुरी-विकासपुरी समेत कुछ अन्य मामलों में उन्हें अदालत से राहत मिली थी।

2018 में दोषसिद्धि के बाद सज्जन कुमार ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह बाद में तिहाड़ जेल में अपनी सजा काट रहे थे। उनके निधन के बाद 1984 के दंगा मामलों से जुड़ी उनकी कानूनी और राजनीतिक विरासत एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

Tags: delhi newssajjan kumar
Previous Post

लखनऊ में रिश्तों का खूनी अंत! पत्नी और बहन की हत्या के बाद बैंककर्मी ने खुद को मारी गोली

Next Post

लखनऊ ट्रिपल मर्डर-सुसाइड केस में नया खुलासा, मानस के WhatsApp स्टेटस से सामने आई चौंकाने वाली बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Charanjit Singh Channi
Main Slider

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे 63 साल की उम्र में भी पढ़ाई, पीयू में दी एमए की परीक्षा

20/08/2026
Dr. Sridhar Babu Advanki
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को योजनाओं और पुनर्वास सेवाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करें : सचिव

20/08/2026
ICICI Bank woman officer murdered
Main Slider

लखनऊ ट्रिपल मर्डर-सुसाइड केस में नया खुलासा, मानस के WhatsApp स्टेटस से सामने आई चौंकाने वाली बात

20/08/2026
ICICI Bank woman officer murdered
Main Slider

लखनऊ में रिश्तों का खूनी अंत! पत्नी और बहन की हत्या के बाद बैंककर्मी ने खुद को मारी गोली

20/08/2026
CM Dhami
Main Slider

चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री

20/08/2026
Next Post
ICICI Bank woman officer murdered

लखनऊ ट्रिपल मर्डर-सुसाइड केस में नया खुलासा, मानस के WhatsApp स्टेटस से सामने आई चौंकाने वाली बात

यह भी पढ़ें

Jio का सबसे महंगा प्लान कितने का है? जानें कीमत-बेनिफिट्स-वैलिडिटी

ये है Jio का सबसे महंगा प्लान, जानें कीमत-बेनिफिट्स-वैलिडिटी

10/01/2026
Avnish Awasthi

एक बार फिर बढ़ा अवनीश अवस्थी का कार्यकाल, माने जाते हैं CM योगी के सबसे भरोसेमंद

01/03/2025
Hair Mask

रूखे-बेजान बालों में ट्राई करें ये हेयर मॉस्क

09/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version