• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया शोक

Desk by Desk
18/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन Former Goa Governor Mridula Sinha passes away

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली । गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ बीजेपी नेता मृदुला सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया है। बता दें कि मृदुला सिन्हा ने जीवन पर्यंत देश और समाज की सेवा के लिए काम किया था। उनका निधन बहुत ही दुखद है।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है।

Smt. Mridula Sinha Ji will be remembered for her efforts towards public service. She was also a proficient writer, making extensive contributions to the world of literature as well as culture. Anguished by her demise. Condolences to her family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/EmYWcFEb5g

— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2020

बता दें कि मृदुला सिन्हा शुरू से जनसंघ से जुड़ी रही हैं। उनकी गिनती बीजेपी के प्रभावी नेताओं में की जाती थी। मृदुला सिन्हा का जन्म 27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुआ था। उनके निधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है।

गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति

— Amit Shah (@AmitShah) November 18, 2020

गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति

काजल अग्रवाल मालदीव के इस बेहद महंगे अंडरवॉटर विला में मना रहीं हैं हनीमून

बिहार के बेगुसराय से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह ने भी मृदुला सिन्हा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, ‘गोवा की पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात साहित्यकार एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मृदुला सिन्हा के निधन से मन व्यथित है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। हमारे माथे पर से एक आशीर्वाद उठ गया। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दें।

गोवा की पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात साहित्यकार एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मृदुला सिन्हा जी के निधन से मन व्यथित है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
हमारे माथे पर से एक आशीर्वाद उठ गया।
प्रभु उनकी आत्मा को शांति दें। pic.twitter.com/3QfvDiK7nY

— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 18, 2020

बेहतरीन लेखिका थीं मृदुला सिन्हा

गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ बीजेपी नेता मृदुला सिन्हा एक सफल राजनीतिज्ञ के अलावा एक सफल लेखिका भी रहीं हैं। बता दें कि मृदुला सिन्हा लोक परंपराओं के बारे में लिखती रहती थीं। लोक आस्था के महापर्व छठ महापर्व पर जब लिखती थीं, तो लगता था जैसे-गांव की मिट्‌टी की सोंधी सुगंध बिखर गई हो। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Tags: Amit Shah CondolenceBJP Senior Leader Mridula Sinha no moreFormer Governor of Goahome minister amit shahMridula Sinha Passes Away
Previous Post

काजल अग्रवाल मालदीव के इस बेहद महंगे अंडरवॉटर विला में मना रहीं हैं हनीमून

Next Post

कोरोना पर चर्चा के लिए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post

कोरोना पर चर्चा के लिए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

यह भी पढ़ें

GST

GST में अब रह जाएंगे सिर्फ 2 स्लैब, वित्त मंत्रालय का प्रस्ताव, जानें क्या-क्या बदलेगा?

15/08/2025
Roli Mishra

रोली मिश्रा और ऋचा सिंह को सपा ने पार्टी से किया निष्कासित, स्वामी प्रसाद को लेकर कही थी ये बात

16/02/2023
Kitchen

रसोई में कभी भी न रखें ये चीजें, चली जाएगी बरकत

23/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version