• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व महिला सांसद की गोली मारकर हत्या, भाई की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
16/01/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Former MP Mursal Nabizada

Former MP Mursal Nabizada shot dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान में पूर्व सांसद मुर्सल नबीजादा (Mursal Nabizada) और उनके एक बॉडीगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मुर्सल काबुल में अपने घर पर थीं, तभी रात के वक्त अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। मुर्सल नबीजादा अमेरिकी समर्थित सरकार में सांसद थीं। तालिबान ने अगस्त 2021 में गनी सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जारदान ने बताया कि नबीजादा अपने घर पर बॉडीगार्ड के साथ थीं। उनके घर पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, यह हमला शनिवार-रविवार की रात को हुई। इस हमले में नबीजादा का भाई भी घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अफगानिस्तान छोड़कर नहीं गई थीं नबीजादा (Mursal Nabizada)

नबीजादा उन नेताओं में शामिल थीं, जो तालिबान के कब्जे के बाद देश छोड़कर नहीं भागी थीं। पूर्व सांसद मरियम सोलेमानखिल ने ट्विटर कर लिखा, नबीजादा अफगानिस्तान की निडर चैंपियन थीं। वे सच्ची पथप्रदर्शक, मजबूत और मुखर महिला थी, जो खतरे के सामने भी अपने विश्वास के साथ खड़ी रहीं। मरियम के मुताबिक, अफगानिस्तान छोड़ने का मौका दिए जाने के बावजूद उन्होंने यहां रहकर लोगों के लिए लड़ने का फैसला किया।

कौन थीं नबीजादा (Mursal Nabizada)?

नबीजादा 32 साल की थीं। वे पूर्वी प्रांत नांगरहार की रहने वाली थीं। नबीजादा 2018 में काबुल से सांसद चुनी गई थीं। अफगानिस्तान में अमेरिकी फौज रहने के दौरान महिलाएं कई प्रमुख पदों तक पहुंचीं। इनमें से कुछ जज, पत्रकार और राजनेता बनीं। तालिबान का शासन आने के बाद कईं महिलाएं देश छोड़कर भाग गईं।

ये क्रिकेटर हुआ हनी ट्रैप का शिकार, टीम कैप्टन की पर्सनल वीडियो-फोटो वायरल

तालिबान के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं। महिलाओं को सार्वजनिक जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों से बाहर कर दिया गया। महिलाओं के यूनिवर्सिटी, जिम और नेशनल पार्क में जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

Tags: afganistan newsinternational Newskabul newstaliban news
Previous Post

ये क्रिकेटर हुआ हनी ट्रैप का शिकार, टीम कैप्टन की पर्सनल वीडियो-फोटो वायरल

Next Post

थोक महंगाई दर दिसंबर में घटकर 4.95 फीसदी पर आई

Writer D

Writer D

Related Posts

Floods in the Modi Khola River in Nepal
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में मोदीखोला नदी में आई बाढ़, अन्नपूर्णा मंदिर का आधा हिस्सा और दो पुल बहे

14/08/2026
Karoline Leavitt
Main Slider

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

13/08/2026
Petrol pumps may shut down from August 15.
Main Slider

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

12/08/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज

12/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Next Post
Inflation

थोक महंगाई दर दिसंबर में घटकर 4.95 फीसदी पर आई

यह भी पढ़ें

Navratri

नवरात्रि शुरू होने से पहले ले आएं पूजन की मुख्य सामग्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

21/09/2025

JEECUP 2023 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होगी यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

15/07/2023

10 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version