• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को अस्पताल में भर्ती, हेल्थ बुलेटिन जारी

Writer D by Writer D
12/09/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Khaleda Zia

Khaleda Zia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (Khaleda Zia ) को गंभीर शारीरिक व्याधियों की वजह से रात को राजधानी के एवरकेयर अस्पताल ले जाया गया। देश के प्रमुख बांग्ला अखबार (अंग्रेजी संस्करण) प्रोथोम अलो की खबर में उनके निजी चिकित्सक जाहिद हुसैन के हवाले से यह जानकारी दी गई है। डॉ. हुसैन बीएनपी स्थायी समिति के सदस्य भी हैं।

वयोवृद्ध नेता खालिदा जिया के निजी चिकित्सक जाहिद हुसैन ने कहा कि उन्हें बुधवार आधीरात बाद लगभग 1:40 बजे अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले, बीएनपी नेता खालिदा के प्रमुख प्रवक्ता शम्सुद्दीन दीदार ने एक विज्ञप्ति जारी की।

इसमें कहा गया कि खालिदा जिया (Khaleda Zia ) को कुछ महत्वपूर्ण चिकित्सा परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा। वो डेढ़ महीने तक अस्पताल में रहने के बाद 21 अगस्त की शाम को घर लौटी थीं। बीएनपी ने कहा है कि उन्हें इलाज के लिए विदेश ले जाया जा सकता है।

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया लंबे समय से लीवर सिरोसिस, गठिया, मधुमेह, आंखों, किडनी, फेफड़े और हृदय रोग सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं। इसी साल 23 जून को उनका सफल ऑपरेशन हुआ। नवंबर 2021 में लिवर सिरोसिस का पता चलने के बाद से चिकित्सकों ने 79 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को इलाज के लिए विदेश ले जाने की सलाह दी। उनके परिवार ने इस संबंध में सरकार से बार-बार अपील की। लेकिन तत्कालीन शेख हसीना सरकार ने इसे नजरअंदाज किया।

अवामी लीग सरकार के पतन के अगले दिन राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने खालिदा जिया को रिहा करने का दिया। उनके निजी चिकित्सक ने कहा कि तब उन्हें विदेश नहीं ले जाया जा सका, क्योंकि उनकी स्थिति यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं।

Tags: international NewsKhaleda Zia
Previous Post

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन : सीएम साय

Next Post

टीवी अभिनेता जेम्स हॉलक्रॉफ्ट का शव मैक्सिको सिटी में मिला

Writer D

Writer D

Related Posts

Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Ebola Virus
अंतर्राष्ट्रीय

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

21/05/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप से कांपी इस देश की धरती, भूकंप से कांपी धरती

20/05/2026
Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Next Post
James Holcroft

टीवी अभिनेता जेम्स हॉलक्रॉफ्ट का शव मैक्सिको सिटी में मिला

यह भी पढ़ें

Mashrafe Murtaza

क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के घर को दंगाइयों ने जलाया, शेख हसीना से है कनेक्शन

06/08/2024

BB 15: अभिजीत बिचुकले ने पार की हदें, देवोलीना का गाल छूकर कही ये बात

15/12/2021
Li Shangfu

विदेश मंत्री के बाद अब चीन के रक्षा मंत्री हुए लापता, 14 दिन से गायब है ली शांग फू

11/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version