Main Sliderउत्तर प्रदेशबाराबंकीराजनीति

सपा के पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह का निधन, बेटे को टिकट ना मिलने से थे आहत

बाराबंकी। पूर्व मंत्री और छह बार से विधायक रहे सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे का टिकट कटा तो उनकी हालत बिगड़ गई।

दो दिन पहले हार्ट अटैक आने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सोमवार को राजा राजीव कुमार सिंह का निधन हो गया।

परिवार वालों का कहना है कि समाजवादी पार्टी ने राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे रितेश सिंह का टिकट काट दिया था। शनिवार को टिकट कटने पर राजा राजीव कुमार को हार्ट अटैक आया।

नामांकन के लिये रवाना हुए अखिलेश यादव, सड़कों पर उतरा जनसैलाब

परिवार के लोग उन्हें मेदांता में भर्ती कराए। राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे रितेश सिंह बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे थे। राजा राजीव कुमार सिंह की मौत से समर्थकों में शोक है।

Related Articles

Back to top button