• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लूटे गये 40 लाख के माल से लदे ट्रक सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

Writer D by Writer D
01/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद थाना रामगढ़ पुलिस ने जहरखुरानी कर लूटे गये करीब 40 लाख के माल से लदे ट्रक को सोमवार की रात्रि को बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक को लूटने वाले व माल को ठिकाने लगाने मे सहयोग करने वाले चार अभियुक्तों को दो पिकअप गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 30 अगस्त को विशू सिंह शेखावत द्वारा सूचना दी गयी कि बालाजी गुड्स कैरियर ट्रांसपोर्ट की गाड़ी में फर्नीचर का माल लादकर ड्राइवर धर्मवीर चला था। जिसके द्वारा सूचना दी गयी कि उसे कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर कुछ लोग कंटेनर लूट ले गये है। सूचना पर कंटेनर मे लगे जीपीआरएस को चेक किया तो उसकी अन्तिम लोकेशन रैपुरा रोड थाना रामगढ़ क्षेत्र की आयी है। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि लूटे गये ट्रक की खोजबीन शुरू की गई तो देखा कि एक ट्रक अजय-विजय फैक्ट्री रैपुरा रोड पर एकान्त में खड़ा है और जिसमें से कुछ लोग सामान उतारकर वही खड़ी दो पिकअप लोडर गाड़ियों में लाद रहे है जिन्हें देखकर पीड़ित ने बताया कि यही मेरा ट्रक है जिसे आज ड्राइवर धर्मवीर से लूटा गया है।

तत्काल थानाध्यक्ष रामगढ़ हरवेंद्र मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर वहा मौजूद चार लोगों रहीश खां पुत्र शाकिर हुसैन निवासी नगला बरी थाना रामगढ़, समीर अन्सारी पुत्र शकील अंसारी निवासी मोहल्ला बगिया थाना दक्षिण, मोहर सिंह पुत्र यादराम कश्यप निवासी सत्य नगर थाना उत्तर व नेम सिंह पुत्र लज्जाराम निवासी मोहल्ला कबीर नगर थाना उत्तर को पकड़ कर लूटा गया ट्रक व मैक्स पिकअप व को सम्पूर्ण माल सहित बरामद कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों से की गई पूछताछ से ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रक को पकड़े गये अभियुक्त समीर अन्सारी का भाई मुशीर अंसारी अपने दो अन्य साथियों के साथ लूटकर लाया है। जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना में अन्य शामिल अभियुक्त पर भी कार्यवाही की जायेगी।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

दबंगों द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एसपी से की शिकायत

Next Post

ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Farmer dies after being hit by train

ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

मनीष सिसोदिया Manish Sisodia

सिसोदिया ने सरकारी स्कूल के 27 बच्चों के जेईई, शिक्षकों को दी बधाई

28/10/2020

साक्षी महाराज के खाते में पटना के जालसाजों ने लगाई सेंध, दो गिरफ्तार

28/06/2021
Share Market

लगातार चौथे दिन भी शेयर बाजार धड़ाम

22/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version