• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुकान कब्जाने के प्रयास में भाजपा नेता समेत चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
12/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा।  बरसाना कस्बे में भारतीय जनता पार्टी  के एक नेता ने जन सुविधा केंद्र संचालित करने वाली एक युवती की दुकान पर कब्जा करने का कथित तौर पर प्रयास किया और विरोध करने पर युवती एवं उसके भाई को पीट-पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज करके भाजपा नेता समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार की है और आरोपी नेता भाजपा के नंदगांव मंडल का अध्यक्ष बताया गया है।

गोवर्धन के पुलिस उपाधीक्षक गौरव कुमार त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि उक्त घटना के संबंध में पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेता रनवीर उर्फ रन्नो के साथ ही दीनू, वीरेंद्र और हरिशंकर को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि युवती ने इन सभी के खिलाफ जानलेवा हमला करने और छेड़छाड़ की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बरसाना में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रनवीर सिंह उर्फ रन्नो अपने सहयोगियों के साथ कस्बे में जन सुविधा केंद्र संचालित करने वाली एक युवती की दुकान पर पहुंच गया और उसका सामान फेंककर कब्जा करने का कथित तौर पर प्रयास करने लगा। पुलिस ने बताया कि जब युवती और उसके भाई ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उन दोनों को बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने बताया कि इस बीच कई लोगों ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

समाजवादी पार्टी  के नेता प्रदीप चौधरी ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई कराने की मांग की। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा का कहना है कि यह सही है कि रनवीर सिंह नंदगांव मंडल के पार्टी अध्यक्ष है, लेकिन जिस विवाद के बारे में उन पर आरोप लगे हैं, उसमें यह ज्ञात हुआ है कि उनका पारिवारिक संपत्ति विवाद है, जिसकी मालिक वादी भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह सब क्यों और कैसे हुआ, इसका पता लगाने के लिए हमने जिला महामंत्री एवं नंदगांव के ही दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक समिति गठित कर दी है जो 15 दिन में रिपोर्ट देगी।

Tags: crime newsmathura news
Previous Post

प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की सुभेच्छा मुलाक़ात

Next Post

आदर्श, श्रेष्ठ एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाने का हमारा लक्ष्य: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा के ‘पीडीए’ का खेल समझ चुकी है जनता, मोदी-योगी के साथ खड़ा है हर वर्ग

22/04/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल व बाबा विश्वनाथ के चरणों में झुकाया शीश

22/04/2026
क्राइम

चंडीगढ़ की बुडैल जेल में भिड़े कैदी, एक गंभीर घायल

22/04/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2027 और कांग्रेस पार्टी 2029 में होगी भस्म: केशव प्रसाद मौर्य

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

विपक्ष का आचरण नारी गरिमा के प्रतिकूल, आक्रोशित महिलाएं दे रहीं सड़कों पर जवाब: सीएम योगी

21/04/2026
Next Post
cm dhami

आदर्श, श्रेष्ठ एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाने का हमारा लक्ष्य: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

England's big bowler Jofra Archer gets a big update on his injury

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की पुरानी चोट फिर उभरी

16/05/2021
AK Sharma

पर्याप्त और निर्बाध विद्युत के लिए विद्युत तंत्र में किया जा रहा तेजी से सुधार: एके शर्मा

06/10/2023
CM Bhajan Lal Sharma

ऐतिहासिक बजट के लिए युवाओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

11/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version