• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पर्याप्त और निर्बाध विद्युत के लिए विद्युत तंत्र में किया जा रहा तेजी से सुधार: एके शर्मा

Writer D by Writer D
06/10/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सीतापुर
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) विभागीय योजनाओं एवम् कार्यक्रमों के अन्तर्गत कराए जाने वाले विद्युत संबंधी कार्यों की जमीनी हकीकत जानने तथा उपभोक्ताओ की समस्याओ से रूबरू होने के लिए आज जनपद सीतापुर के ग्राम रहीमाबाद के फीडर बरई जलालपुर हुसैनगंज पहुंचकर फीडर का निरीक्षण किया तथा गांव के प्रधान एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं से विद्युत सम्बंधी परेशानियों और विद्युत सुधार के लिए हो रहे कार्यों की जानकारी ली। रहीमाबाद गांव के प्रधान ने ऊर्जा मंत्री को बताया कि गांव की बिजली की स्थिति ठीक है। विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए गांव में दो बड़े ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं और एक ट्रांसफार्मर और बदलना है। गांव में विद्युत सम्बंधी अनुरक्षण कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने प्राथमिक विद्यालय रहीमाबाद के पास बदले जा रहे ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को ट्रांसफार्मर के समुचित रख-रखाव सम्बंधी आवश्यक निर्देश भी दिये। उन्होंने जलालपुर फीडर के निरीक्षण के दौरान लोड पैनल एवं ट्रांसफार्मर को देखा, लागबुक को चेक किया तथा फीडर की साफ-सफाई को बनाये रखने के निर्देश दिये।

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने ग्रामीणों को बताया कि विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत की जर्जर व्यवस्था को बदलने का कार्य किया जा रहा है इसके लिए विभाग की पांच योजनाओं के मद में कार्य हो रहे हैं। वर्तमान में कुल 23 हजार करोड़ रूपये से अधिक के कार्य चल रहे हैं। इसमें आरडीएसएस में 17 हजार करोड़ रूपये, बिजनेस प्लान में 05 हजार करोड़ रूपये, नगरीय निकायों की विद्युत व्यवस्था हेतु 01 हजार करोड़ रूपये, मुख्य अभियंता के स्तर से 01 हजार करोड़ रूपये के कार्य धरातल पर चल रहे हैं और विद्युत की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि सीतापुर जनपद के लिए आरडीएसएस योजना में 146 करोड़ रू0 के कार्य स्वीकृत किये गये हैं। इसमें से 25 लाख रूपये प्रत्येक गांव के लिए विद्युत व्यवस्था हेतु मंजूर किया गया है। 2.40 करोड़ रूपये के कार्य इस उपकेन्द्र के तहत कराया जा रहा है। इस दौरान जर्जर-खुले तारों एवं जर्जर-झुके पोलों को बदला जा रहा है। ओवरलोड ट्रांसफार्मर अतिभारित फीडर को बदला जा रहा, इनकी क्षमता बढ़ाई जा रही। विद्युत उपकेन्द्रों में भी आवश्यक सुधार के कार्य किये जा रहे हैं साथ ही उपभोक्ताओं को बिजली पहुंचाने में लगाये गये बांस-बल्ली को भी हटाया जा रहा। विद्युत विभाग के सभी अधिकारी युद्धस्तर पर इन कार्यों को तेजी से करने में लगे हुए हैं।

AK Sharma

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि कुछ महीनों के पश्चात प्रदेश की बदहाल विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त कर विद्युत की समस्या से हमेशा के लिए उपभोक्ताओं को छुटकारा दिलाया जायेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों में तेजी लाने व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना है। इसके लिए ही प्रदेश सरकार विद्युत व्यवस्था के पुराने ढांचे को बदलकर उसमें सुधार किया जा रहा है।

Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, पेरिस ओलंपिक का भी रास्ता साफ

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि निर्बाध आपूर्ति में बाधा बन रही छोटी-छोटी कमियों को अनुरक्षण माह में दूर किया जायेगा, पूरे अक्टूबर माह प्रिवेंटिव मिंटिनेंस के लिए अनुरक्षण कार्य किया जा रहा। इसके पहले कभी भी व्यापक स्तर पर अनुरक्षण कार्य न होने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई थी। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग में हो रहे कार्यों में विगत एक माह में एक लाख खम्भे बदले गये। 06 हजार किमी0 से अधिक लम्बाई के जर्जर-खुले तारों को बदला गया।

Tags: ak sharmaEnergy Ministersitapur newsup newsurja mantri
Previous Post

Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, पेरिस ओलंपिक का भी रास्ता साफ

Next Post

पोर्टल पर साप्ताहिक स्टाॅक की घोषणा करेंगे दाल कारोबारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान, यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Main Slider

सपा को बड़ा झटका! तीन विधायक BJP में होंगे शामिल, पंकज चौधरी-स्मृति ईरानी रहेंगे मौजूद

13/10/2026
Next Post
Pulses

पोर्टल पर साप्ताहिक स्टाॅक की घोषणा करेंगे दाल कारोबारी

यह भी पढ़ें

Jacqueline Farnandez

जैकलीन के जन्मदिन को स्पेशल बनाएगा महाठग सुकेश, इनको देगा IPhone-15 pro

11/07/2024
Sita Navami

सीता नवमी के दिन करें इस खास स्रोत का पाठ, पूरी होगी हर मनोकामना

03/05/2025
Seema Haider

ATS के सवालों ने उड़ाए सीमा हैदर के होश, बार-बार बदल रही है बयान

19/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version