• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेना के फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
20/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। जिले में सेना के फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर अवैध रूप से नौकरी कर रहे चार लोगों को जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया।

मामले के खुलासे हेतु जौनपुर, लखनऊ और सेना की इंटेलिजेंस विभाग की टीम मामले की गहन जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले में एक गिरोह सक्रिय है, जो सेना का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बनाकर लोगों को नौकरी दिलवाता है।

जब इसकी सूचना सेना के इंटेलिजेंस विभाग को हुई तो मामले के खुलासे के लिए विभाग ने जौनपुर पुलिस को अवगत कराया। सेना से इनपुट मिलने के बाद जिले की पुलिस सक्रिय हो गयी और मंगलवार को सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा और बसौली ग्राम से एक एक युवक, खुटहन थाना क्षेत्र से एक युवक एवं आज़मगढ़ जनपद निवासी एक युवक को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लेकर आज पूछताछ की। ये सभी क्षेत्र विभिन्न बैंकों में उसी फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे।

गौरतलब है कि बैंक और विभिन्न संस्थानों में सेना से रिटायर हुए जवानों को गार्ड और अन्य नौकरियां प्राथमिकता के आधार पर दी जाती हैं। इसी सुविधा का लाभ कुछ जालसाज़ सेना में सेवा देने का फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर उठा रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर सेना ने एक टीम बनाकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की। इसके तहत पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। बुधवार को कोतवाली पहुंची लखनऊ और जौनपुर पुलिस की टीम ने भी इनसे पूछताछ की है।

शाहगंज के पुलिस उपाधीक्षक चोप सिंह और प्रभारी निरीक्षक सदनानंद राय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर लखनऊ पुलिस पूछताछ कर रही है। फ़र्ज़ी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना फरार बताया जा रहा है।

Previous Post

समुद्र तट पर मिला अजीब अंग, हो सकता है इस जानवर का प्राइवेट पार्ट

Next Post

जेल में बंद बसपा सांसद अतुल राय की 58 लाख की संपत्ति जब्त

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
Atul Rai

जेल में बंद बसपा सांसद अतुल राय की 58 लाख की संपत्ति जब्त

यह भी पढ़ें

CBSE Board Result

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

13/06/2022
Nandamuri Balakrishna

इवेंट में स्टेज पर जगह न मिलने पर इस एक्टर ने एक्ट्रेस को दिया धक्का, गिरते-गिरते बची

30/05/2024
cm dhami

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की भेंट

11/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version