• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रक के केबिन में आग लगने से चार बच्चे झुलसे, तीन की मौत

Writer D by Writer D
09/05/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
fire

चार लोगों की जलकर मौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलवर। रामगढ़ थाना क्षेत्र के अलावड़ा के समीप चौमा गांव में शनिवार रात एक खड़े ट्रक में आग लगने से चार बच्चे झुलस गए, जिनमें से तीन बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक छाया है। एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत के सदमे में उनके माता-पिता सहित परिवार के अन्य लोग बेहोशी की हालत में हैं। जान गंवाने वालों में दो सगे भाई हैं।

रामगढ़ थाना अधिकारी रामनिवास मीठा के अनुसार बारोली गांव का अनवर शनिवार को दिल्ली से ट्रक खाली कर अपने घर जाते समय रास्ते में चौमा गांव अपने ससुराल आ गया। यहां रोड पर ट्रक खड़ा कर वह अपने ससुराल चला गया। पीछे से ससुराल पक्ष के चार बच्चे ट्रक में खेलने के लिए चढ़ गए।

इसी दौरान किन्हीं कारणों से खड़े ट्रक में आग लग गई। कुछ समय बाद पड़ोस में रहने वाले युवक ने ट्रक में आग लगती देख शोर मचाया और लोग आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच पता चला कि ट्रक में बच्चे भी हैं, जिसके बाद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद जलते ट्रक में से चार बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत अलवर अस्पताल ले गए। जब तक बच्चों को ट्रक से निकाला गया, तब तक ट्रक का केबिन और अगला टायर पूरी तरह जल गया था। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना अधिकारी रामनिवास मीठा और डीएसपी ओमप्रकाश मीणा ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

पुंछ में सर्च ऑपरेशन में बरामद हुए 19 चीनी हथगोले, मामला दर्ज

परिजन चारों बच्चों को इलाज के लिए अलवर ले गए, वहां डाक्टरों ने बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए तीन बच्चों को जयपुर रेफर कर दिया। इसके बाद जयपुर ले जाते समय रास्ते में तीनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। बच्चों के नाम अमान, शाहरुख, अर्जी और फैजान बताए जा रहे हैं। परिजन तीनों बच्चों के शवों के साथ गांव वापस लौट आए।

रविवार सुबह तीनों बच्चों के शवों को कोविड-19 की पालना करते हुए परिजनों ने दफना दिया। सवेरे एसडीएम कैलाश चंद्र शर्मा, विकास अधिकारी प्रेम राज मीणा और थाना अधिकारी रामनिवास मीणा मृतक बच्चों के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी और सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके लिए हल्का पटवारी से रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया।

Tags: crime newsrajasthan newsThree children died due to fire
Previous Post

पुंछ में सर्च ऑपरेशन में बरामद हुए 19 चीनी हथगोले, मामला दर्ज

Next Post

‘सांसों के सौदागर’ की दूसरे राज्यों में तलाश जारी, रेड के बाद से है फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
navneet kalra

'सांसों के सौदागर' की दूसरे राज्यों में तलाश जारी, रेड के बाद से है फरार

यह भी पढ़ें

Asian Games

Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, पेरिस ओलंपिक का भी रास्ता साफ

06/10/2023
सचिन पायलट- अशोक गहलोत

सचिन पायलट ने अशोक गहलोत गुट पर किया पलटवार, बोले- घिनौने आरोपों पर आश्चर्यचकित नहीं

20/07/2020
arrested

महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़, मुख्यरोपी गिरफ्तार, दो फरार

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version